LPG Gas Cylinder: घरेलू गैस सिलेंडर से जुड़ी एक खुशखबरी आ गई है। राजस्थान में नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट से जुड़े परिवारों को 1 सितंबर से घेरलू गैस सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा। इससे राजस्थान के 68 लाख परिवार को सीधा होगा फायदा होगा। आइए आपको बताते हैं कि कैसे इसका फायदा दिया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के 1 करोड़ 7 लाख 35 हजार से ज्यादा परिवार हैं। इसके अलावा उज्जवला और बीपीएल कनेक्शन के करीब 70 लाख परिवार हैं जिन्हें पहले से ही 450 रुपये का एलपीजी गैस सिलेंडर दिया जा रहा हैं। लेकिन अब 450 की कीमत का सिलेंडर नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट में शामिल परिवारों को भी मिलेगा, जिनकी संख्या 68 लाख हैं। आपको बता दें 68 लाख अतिरिक्त परिवारों को 450 रुपए में सिलेंडर देने पर प्रदेश सरकार के वित्तीय कोष पर करीब 200 करोड़ रुपए का भार आएगा।
सीधे आपके बैंक खाते में आएगी सब्सिडी
गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी भी सीधे खाते में आ जाएगी। सिलेंडर के लिए उपभोक्ता को पूरा पैसा देना होगा। इसके बदले में सब्सिडी की राशि राज्य सरकार की ओर से उपभोक्ता के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। एलपीजी गैस कंपनियों के सभी गैस उपभोक्ताओं के बैंक खाते सरकार के पास उपलब्ध हैं। इसका फायदा सिर्फ नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट, बीपीएल और उज्जवला कनेक्शनधारियों को ही मिलेगा।
केन्द्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 600 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्धि करवाती है। इसके बाद राजस्थान सरकार ने अलग से 150 रुपए की सब्सिडी शुरू की थी। इसके बाद इन लोगों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की शुरुआत हुई थी।
एक साल में मिलेंगे इतने सिलेंडर
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार, हर परिवार को हर महीने एक सिलेंडर 450 रुपये में दिया जाएगा। यानी एक साल में कुल 12 गैस सिलेंडर मिलेंगे। हालांकि सिलेंडर लेते समय उपभोक्ता को पूरा पैसा ही देना पड़ेगा। लेकिन जैसे ही उसकी एंट्री हो जाएगी ग्राहक के खाते में सब्सिडी का पैसा आ जाएगा। मान लीजिए कि गैस सिलेंडर 850 रुपये में मिल रहा है। तो आपको गैस रिफिलिंग कराते समय तो पूरा पैसा देना होगा। लेकिन जैसे ही उसकी एंट्री हो जाएगी। वैसे ही आपके खाते में 450 रुपये आ जाएंगे। यानी आपको सिलेंडर 450 रुपए का ही पड़ेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications