LPG Price Cut 1 June: आज 1 जून 2025 से कुछ फाइनेंशियल बदलाव हुए हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इसके तहत ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव लागू किए हैं। नई दरें आज ही लागू हो गई हैं।

सस्ता हुआ गैस सिलेंडर
देश में 1 जून से LPG सिलेंडर के दाम घट गए हैं। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 24 रुपये की कटौती की गई है। यह इस साल लगातार तीसरी बार है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है। इससे पहले 1 मई को कीमत में 14.50 रुपये और 1 अप्रैल को 41 रुपये की कटौती की गई थी। कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल ढाबे, रेस्टॉरेंट, होटल जैसी जगहों पर खाना पकाने के लिए होता है। हालांकि, रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किए गए है। कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई इन कटौतियों से उन व्यवसायों को राहत मिलेगी जो अपने रोजमर्रा के कामों के लिए एलपीजी सिलेंडर पर निर्भर हैं।
प्रमुख शहरों में 19 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 1,723.50 रुपये
कोलकाता 1,826 रुपये
मुंबई 1,674.50 रुपये
चेन्नई 1,881 रुपये
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
हालांकि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है, लेकिन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने मार्च 2025 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ पॉलिसी के कारण की गई थी।
भारत में 2025 में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अब भी राज्य दर राज्य अलग-अलग हैं। क्योंकि हर राज्य में लगने वाले स्थानीय टैक्स और परिवहन लागत में फर्क होता है। फिलहाल, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ₹852, मुंबई में ₹852.50 और चेन्नई में 14.5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत ₹868.50 है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications