LPG Price Hike in Hindi: नए महीने की आज 1 दिसंबर से शुरुआत हो गई है. इसके साथ नए बदलाव भी लागू हो गए हैं. इस कड़ी में आज रविवार से LPG सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा कर दिया गया है. दिसंबर की पहली तारीख से ही सिलेंडर की कीमतों में 16.50 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने नवंबर में भी LPG की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. दिसंबर के लिए नई दरें आज से ही लागू हो गई हैं. इसके तहत ग्राहकों को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और महंगा हो गया. साथ ही जेट फ्यूल की कीमतों में भी इजाफा किया गया है.
लगातार 5वें महीने बढ़ा LPG सिलेंडर की कीमत
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में लगातार 5वें महीने बढ़ोतरी किया है. कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में अगस्त से लगातार बढ़ोतरी किया गया है. वहीं, जेट फ्यूल यानी ATF के रेट्स में बढ़ोतरी से ग्राहकों को हवाई सफर महंगा पड़ सकता है, जोकि एयरलाइन कंपनियों के हाथ में है.
आज से लागू हो गए नए रेट्स
देश में 1 दिसंबर से कमर्शियल LPG सिलेंडर के भाव बढ़ गए हैं. क्योंकि HPCL, BPCL और IOCL ने रविवार को सिलेंडर की कीमतों में 16.50 रुपए का इजाफा किया है. हालांकि, रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की नई दरें आज रविवार से ही लागू हो गई हैं. 19 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर चारों मेट्रो सिटीज में सबसे महंगा चेन्नई में मिल रहा है, जबकि सबसे सस्ता मुंबई में है.
मेट्रो शहरों में 19KG सिलेंडर के दाम
शहर कीमत (₹/सिलेंडर)
दिल्ली 1818.50
कोलकाता 1927.00
मुंबई 1771.00
चेन्नई 1980.50

मेट्रो सिटी में 14KG सिलेंडर का रेट
शहर कीमत (₹/सिलेंडर)
दिल्ली 803
कोलकाता 829
मुंबई 802.50
चेन्नई 818.50
एयरलाइंस को लगा जोरदार झटका
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने एयरलाइंस को बड़ा झटका दिया है. क्योंकि 1 दिसंबर से जेट फ्यूल की कीमतों में भी इजाफा किया है. इसके तहत दिसंबर की पहली तारीख को कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. ATF की कीमतें 1 दिसंबर से 1,318.12 रुपए प्रति किलो लीटर तक बढ़ा दी है. इससे पहले नवंबर में भी कीमतों में इजाफा किया गया था.
मेट्रो शहरों में ATF प्राइस
शहर कीमत (रुपए/KL)
दिल्ली 91856.84
कोलकाता 94551.63
मुंबई 85861.02
चेन्नई 95231.49
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications