LPG Price Today India: आज गुरुवार से नए महीने की शुरुआत हो गई है. इसके साथ ही कई बदलाव भी लागू हो जाते हैं. आमतौर पर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमत भी बदलती है, जिसकी जानकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह-सुबह अपडेट कर देती हैं. इसके तहत 1 मई को भी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती का ऐलान किया गया है. आज से कमर्शियल गैस की नई कीमतें लागू हो जाएंगी. साथ ही ATF यानी जेट फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव किया गया है.

आज क्या है LPG सिलेंडर की कीमत?
इंडियन ऑयल के ऑफिशियल पोर्टल पर आज 1 मई को गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती किया गया है. इसके तहत 19 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर 14.50 रुपए सस्ता हो गया है. इससे पहले अप्रैल में पहली तारीख को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपए की कटौती की गई थी. हालांकि, रसोई गैस सिलेंडर पुराने रेट पर बिक रहे हैं.
मेट्रो सिटीज में 19 किलो गैस सिलेंडर
शहर कीमत (₹)
दिल्ली 1747.50
कोलकाता 1851.50
मुंबई 1699.00
चेन्नई 1906.00
आज रसोई गैस सिलेंडर की कीमत
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों के साथ रसोई गैस सिलेंडर के रेट में भी आज 1 मई 2025 को कोई बदलाव नहीं किया गया है. राजधानी दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 853 रुपए पर बिक रहा है. कोलकाता में 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में 868.50 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिल रहा है. बता दें कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 8 अप्रैल 2025 को बदलाव किया गया था. इसके तहत सिलेंडर की कीमत 50 रुपए घटा दी गई थी.
देशभर में करीब 33 करोड़ गैस कनेक्शन
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में 32.9 LPG कनेक्शन हैं, जिसमें उज्ज्वला स्कीम के तहत 10.33 करोड़ कनेक्शन आते हैं. सरकार इस स्कीम के तहत गरीबों को प्रति सिलेंडर 300 रुपए तक की सब्सिडी देती है. इस साल बजट में यानी FY26 के बजट में सरकार ने LPG सब्सिडी के लिए 11100 करोड़ रुपए का अलॉटमेंट किया है.
जेट फ्यूल की कीमतों में भी कटौती
कमर्शियल LPG सिलेंडर में कटौती के अलावा एयरलाइंस कंपनियों के लिए भी राहत की खबर आई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जेय फ्यूल यानी ATF की कीमतों में मई की पहली तारीख को कटौती की है. ATF कीमतों में 3954.38 प्रति किलोग्राम की कटौती का ऐलान किया गया है. नई दरें आज 1 मई से ही लागू हो गई हैं.
More From GoodReturns

New Labor Code: नौकरी करने वालों के लिए अलर्ट! नई सैलरी स्लिप देखकर चौंक जाएंगे! क्या बदला आपके लिए?

Layoffs: फिर छंटनी की तैयारी, 20% कर्मचारियों की जा सकती है जॉब, इन लोगों की जाएगी नौकरी

Rule Changes from 1 April : LPG, Tax और PAN में बड़ा झटका! 1 अप्रैल से नए नियम लागू, जाने क्या-क्या बदल रहा है

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications