नई दिल्ली, नवंबर 14। किस्मत का खेल भी अजब होता है। बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जो पूरी जिंदगी जॉब करके भी अपना घर या कार नहीं खरीद पाते। जबकि कुछ लोगों की किस्मत इतनी शानदार होती है कि वे बिना कुछ किए ही सब कुछ हासिल कर लेते हैं। एक ऐसी ही घटना सामने आई है ग्रेट ब्रिटेन से, जहां एक मां और उसके बेटे की एक साथ लॉटरी लगी है और उनकी किस्मत एक दम बदल गयी है। ये दोनों मां-बेटा एक साथ 60 लाख रु जीते हैं। आइए जानते हैं इनकी पूरी कहानी।
दोनों ने जीते 30-30 हजार पाउंड
मिरर की रिपोर्ट के अनुसार एक भाग्यशाली मां और बेटा दोनों पीपल्स पोस्टकोड लॉटरी में 30,000-30000 पाउंड जीते हैं। इस जीत ने उन्हें काफी होने का मौका दिया है। दोनों ने मिल कर 60000 पाउंड जीते हैं, जो भारतीय मुद्रा में करीब 60 लाख रु बैठते हैं। साठ वर्षीय कैथलीन मिलर और उनके 35 वर्षीय बेटे पॉल ने बूटल, मर्सीसाइड में लॉटरी में जैकपॉट जीता है।
बेटे के कहने पर आजमाई किस्मत
कैथलीन ने स्वीकार किया कि उन्होंने लॉटरी में तभी खेलना शुरू किया जब उनके बेटे ने उन्हें ऐसा करने के लिए मनाया। वे कहती हैं कि मेरे बेटे ने पीपल्स पोस्टकोड लॉटरी खेलना शुरू कर दिया और मुझे भी साइन-अप करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने इस फैसले के लिए खुशी जताई। उन्होंने अपने अन्य दोस्तों और परिवार को पहले ही लॉटरी में शामिल कर लिया है, क्योंकि इससे न केवल चैरिटी को फायदा हो रहा है, बल्कि वे मानती हैं हम सब फिर से विजेता बन सकते हैं।
दोनों की जीत से खुशी हुई डबल
कैथलीना कहती हैं कि मैं अपनी बहन को देखने के लिए अबू धाबी गई, इसलिए यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि वापस आने पर मुझे पैसे की चिंता नहीं करनी है। एक ही समय में मेरे और मेरे बेटे का जीतना भी अच्छा है क्योंकि हम एक साथ जश्न मना सकते हैं। पॉल के अनुसार कि उन्हें कुछ पैसा बचाने की उम्मीद है, लेकिन वे अपने बेटे पर कुछ पैसे खर्च करेंगे। वे आगे कहते हैं कि उनकी मां की जीत ने इसे और भी खास बना दिया।
दोनों को मिले चेक
पीपुल्स पोस्टकोड लॉटरी के एंबेसडर मैट जॉनसन चेक देने के लिए दोनों मां-बेटे के पास गए। उन्होंने कहा कि इनाम देना हमेशा एक रोमांचक समय होता है। उन्हें कैथलीन और उनके बेटे के साथ एक कप चाय लेनी पड़ी और उनकी योजनाओं के बारे में सुनना पड़ा। यह इनाम पीपुल्स पोस्टकोड लॉटरी के विशेष क्रिसमस अभियान हिस्सा है, जिसमें पिछले साल दिसंबर के ड्रॉ के दौरान प्रति टिकट 30,000 पाउंड का रोज एक पोस्टकोड निकाला गया था।
कितने का होता है टिकट
पीपुल्स पोस्टकोड लॉटरी के लिए प्रति माह 10 पाउंड खर्च करने होते हैं और हर दिन इसमें गारंटीड विजेता चुने जाते हैं। लोग अपने चुने हुए पोस्टकोड के साथ खेलते हैं और ऑटोमैटिक रूप से सभी ड्रॉ में एंट्री कर जाते हैं। प्रत्येक टिकट से कम से कम 33 फीसदी दान में जाता है। 2005 से 9,000 से अधिक चैरिटी और अच्छे कारणों के लिए 75 करोड़ पाउंड से अधिक जुटाए गए हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications