MP: प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को बुदनी विधानसभा के दौरे पर रहें। सीएम शिवराज ने भैरुंदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 312 करोड़ रु की सौगात दी। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के दिन रात कार्य कर रहा हूं।
उन्होंने बीते दिनों की गई 21 से 23 साल की अविवाहित बहनों को भी लाडली बहना योजना से लाभान्वित करने की बात को दोहराते हुए कहा कि इस योजना से बहनों के लाइफ में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं।

उन्होंने कहा कि 6वीं से 9वीं कक्षा के दूसरे गांव स्कूल पढ़ने जाने वाले बच्चो को साइकिल खरीदने के लिए 4 हजार 500 रु की राशि दी है, ताकि उन्हें स्कूल जाने में कोई दिक्कत न हो।
उन्होंने कहा कि कक्षा 12वीं में 75 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25 हजार रु दिए गए हैं। इसके साथ ही जो बच्चे 12वीं कक्षा में अपने स्कूल में टॉप आए है, उनमें बेटा और बेटी को स्कूटी दी गई है।
इन निर्माण कार्यों की सौगात
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 190.11 करोड़ रु की लागत से बनने वाली सीप अंबर सिंचाई परियोजना काम्प्लेक्स फेस 2 का भूमि पूजन किया है। उन्होंने कहा कि 77.59 की लागत से बनी नीलकंठ पेयजल परियोजना से पेयजल प्रदाय कार्य का भी आज शुभारम्भ किया गया है।
ग्राम मण्डी में 11.92 करोड़ की लागत से ग्राम टिगाली त्रिवेणी संगम में घाट, रिटेनिंग वॉल एवं एप्रोच रोड़ निर्माण कार्य को मंजूरी दी।
उन्होंने आगे कहा कि 11.64 लाख रु की लागत से सातदेव घाट एवं रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य, 2.8 करोड़ रु की लागत से खडगांव बेराज, 4.03 करोड़ रूपए की लागत से मण्डी में घाट एवं रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि 2.76 करोड़ रु की लागत से सोयत बैराज, 2.59 करोड़ रु की लागत से रेमलबाबा बेराज, 2.06 करोड़ रु की लागत से सतराना बेराज आदि के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है।
इन सभी निर्माण एवं विकास कार्यों के पूर्ण होने से आमजन को इसका फायदा मिलेगा। सीएम शिवराज ने इस दौरान
1.56 करोड़ रु की लागत से नीलकंठ में घाट निर्माण कार्य तथा 81 लाख रु की लागत से मण्डी में घाट निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications