MP janseva mitra will create new history: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 6 महीने पहले जिन बेटे-बेटियों का चयन मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र के रूप में किया गया था, उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। ये सभी युवा इतिहास रचेंगे। स्वामी विवेकानंद कहते थे तुम केवल साढ़े तीन हाथ के हाड़-मांस के पुतले नहीं हो, तुम अनंत शक्तियों का भंडार हो। दुनिया में हर काम आप कर सकते हैं।
युवा प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए नया इतिहास रचने में सहयोग करें। जो काम आपको मिला है, वह अपने आप को तराशने और बनाने और सीखने का कार्य है। इसे पूरी गंभीरता से करें। अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने की कोशिश करें। लाड़ली बहना योजना सहित अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं में भरपूर सहयोग करें।

मुख्यमंत्री लाल परेड ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बूट कैंप बैच-2 में सीएम जनसेवा मित्रों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप मेरी आंख और कान हैं। आपको जो ग्राम पंचायत कार्य करने के लिए दी गई हैं, उस पंचायत में लगातार भ्रमण करें। सभी से विनम्रता से बात कर योजनाओं के बारे में राय दें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में एक समय सड़कों की हालत खराब थी। बिजली भी बहुत कम आती थी। पीने के पानी, सिंचाई की व्यवस्था भी नहीं थी। एमपी बीमारू राज्य था। आज प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपये से बढ़कर 1 लाख 40 हजार रुपये हो गई है। बिजली का उत्पादन 2900 मेगावॉट से बढ़कर 28000 मेगावॉट हो गया है। लगभग 47 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था हो गई है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में उच्च शिक्षा और विदेश में अध्ययन की फीस राज्य सरकार भरवा रही है। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना का शुभारंभ 13 अगस्त को होगा। युवाओं को काम सीखने के दौरान 8000 रुपये प्रतिमाह भी दिए जाएँगे। यह इंटर्नशिप योजना आपको कई अनुभव सिखायेगी। प्रदेश में बेटा और बेटियों का भेदभाव समाप्त करने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई गई। बेटियों के हित में कई कदम उठाए गए हैं। बहनों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications