MP : प्रदेश सरकार ने गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे नागरिकों के लिए मध्यप्रदेश राज्य बीमारी सहायता योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोगों को निशुल्क चिकित्सा उपचार दिया जायेगा। आज हम आपको इस योजना में आवेदन की प्रकिया बता रहे है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
मध्यप्रदेश सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन यापन कर रहे लोगों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके तहत इलाज के लिए 2 लाख रु की तक की सहायता प्रदान की जाती हैं। इसके अंतर्गत 20 बीमारियों को कवर किया जाता है।

अगर आवेदक का परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा है तो फिर वह इस योजना में आवेदन कर सकता है। इस योजना में वही आवेदक पात्र है जिसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है। अगर आप मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं तो फिर आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र है।
अगर आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र हैं तो फिर इसके बाद आपके पास कुछ जरुरी दस्तावेज होना चाहिए जिसकी मदद से आप इस योजना में आवेदन करिंगे। इन जरुरी दस्तावेज में मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड आदि शामिल हैं।
अगर आपके पास सभी जरुरी दस्तावेज है और आप इस योजना में ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले अपने जिले कलेक्टर के कार्यालय जाना होगा। कार्यालय जाकर सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के नाम पर आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
आपको सभी जानकारियों को भरकर इस फार्म के साथ सभी जरुरी दस्तावेज को अटैच करना होगा। इसके बाद आपको इस फार्म को आपको उसी कार्यालय में जाकर जमा कर देना होगा। जिस कार्यालय से आपने इस फार्म को लिया था। इसके बाद कलेक्टर / उप डिविजनल मजिस्ट्रेट की तरफ से आवासीय, बीपीएल और सिविल सर्जन प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। आपके एप्लीकेशन फॉर्म को भेजकर सचिव एसआईएस को राशि दे दी जाएगी।
इसके बाद उप समिति अप्रूवल के लिए आपके एप्लीकेशन फॉर्म की जांच की जाएगी। जांच सही पाई जाने पर अंतिम मंजूरी मिल जाती है। इस प्रकार आपको इस योजना का लाभ मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें : Fake Mobile app से रहे सावधान, आईआरसीटीसी ने जारी किया अलर्ट
मध्य प्रदेश राज्य बीमारी सहायता योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको आवेदन करें का आॅप्शन दिखाई देगा। इस आॅप्शन को आपको चयन करना हैं।
इसके बाद आपके सामने आवेदन फार्म ओपन हो जाएगा। इसमें आपको सभी जरुरी जानकारी को दर्ज करके मांगे गए सभी दस्तावेज को अपलोड करना है। इसके बाद आपको सब्मिट कर देना है। इस तरह आप आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Pratibha Kiran Scholarship : इस योजना में बेहद आसानी से करें आवेदन, जानिए प्रोसेस
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications