Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में बुधवार को भगदड़ मचने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौनी अमावस्या के अवसर पर गंगा में पवित्र स्नान के लिए उमड़े थे। मौनी अमावस्या इस आयोजन के सबसे पवित्र दिनों में से एक है और लाखों लोग इस दिन पर स्नान के लिए पहुंचे।
भगदड़ मचने के बाद कई एंबुलेंस घाट पर पहुंचीं और घायलों को इलाज के लिए मेला मैदान के अंदर केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम 15 शव अस्पताल में ले जाया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है। ऐसे में सरकार ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

सरकार ने जारी की एडवाइजरी
सरकार ने एडवाइजरी जारी कर सभी श्रद्धालुओं से कहा है कि वे घाटों को संगम के बराबर समझें और किसी भी तरह की गलत सूचना फैलाने से बचें।
इसके अलावा प्रयागराज के अधिकारियों ने मेला क्षेत्र को अगले कुछ दिनों के लिए नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया था, साथ ही उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे किसी भी चार पहिया वाहन का उपयोग करने से बचें और वरिष्ठ नागरिकों को संगम तक ले जाने के लिए केवल दो पहिया वाहनों का ही उपयोग करें।
मेडिकल हेल्प के लिए तैयारी
अमृत स्नान के लिए यूपी सरकार ने महाकुंभ क्षेत्र में 1,000 से ज़्यादा मेडिकल प्रोफेशनल्स की तैनाती की है और छोटी से लेकर बड़ी सर्जरी के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और प्रावधान किए हैं। इसके अलावा, किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए महाकुंभ नगर के एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में 300 विशेषज्ञ डॉक्टर भी तैनात किए गए हैं।
इसके अलावा आपको बता दें कि महाकुंभ 13 जनवरी से शुरु हुआ था और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर पूर्ण हो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications