Mahakumbh Traffic Updates: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का आज सोमवार को 29वां दिन है. अमृत स्नान (Amrit Snan) में शामिल होने के लिए लाखों-करोड़ों श्रद्धालु मेले की ओर जा रहे. देश-दुनिया से आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा होने से भयंकर जाम लग गया है. यही वजह है कि महाकुंभ में जाने वाले हजारों श्रद्धालु भारी ट्रैफिक जाम (Prayagraj Traffic Jam) के कारण नेशनल हाईवेज पर फंस गए हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये जाम सैकड़ों किलोमीटर तक फैला हुआ है. बसंत पंचमी (Basant Panchami) के अमृत स्नान के बाद भीड़ कम होने की उम्मीद थी. लेकिन अभी भी पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं.
भारी जाम पर प्रशासन ने क्या कहा?
ट्रैफिक की स्थिति इतनी चुनौतीपूर्ण हो गई है कि मध्य प्रदेश में पुलिस ने प्रयागराज (Mahakumbh News) जाने वाले रास्तो पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने कहा कि आज प्रयागराज की ओर जाना असंभव है, क्योंकि 200-300 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम है.
पुलिस महानिरीक्षक (रीवा जोन) साकेत प्रकाश पांडे ने जाम के लिए वीकेंड की भीड़ को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रयागराज प्रशासन (Prayagraj News) के साथ समन्वय जरूरी है, जिसमें कुछ दिन लग सकते हैं. प्रयागराज प्रशासन के साथ समन्वय करके ही वाहनों को अनुमति दी जा रही है.
आज राष्ट्रपति ने ली संगम में डुबकी
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने भी सोमवार को संगम में डुबकी लगाई. इस दौरान उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया. प्रेसिडेंट ने डुबकी लगाने से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किए. साथ ही गंगा पूजन और आरती भी की. आगे के कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी. उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी (CM Adityanath Yogi) और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी हैं.
घंटो जाम में फंसे श्रद्धालु
जाम में फंसे एक व्यक्ति ने बताया कि 48 घंटे तक वाहन फंसे रहे, जिससे 50 किलोमीटर की दूरी तय करने में 10-12 घंटे लग गए. वाराणसी, लखनऊ और कानपुर से आने वाले हाईवे पर भी 25 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा. प्रयागराज (Prayagraj Traffic News) में ही सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया.
रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़
प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन (Prayagraj Railway Station) को भीड़भाड़ के कारण होने वाली किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. रेलवे अधिकारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि चूंकि प्रयागराज संगम स्टेशन (Sangam Railway Station) के बाहर भारी भीड़ के कारण यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने में परेशानी हो रही थी, इसलिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इसे बंद करने का फैसला किया गया.

प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर फिलहाल सिंगल-डायरेक्शन ट्रैफिक सिस्टम चालू है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) कुलदीप सिंह ने बताया कि मेला स्थल तक पहुंचने के लिए वाहनों की अधिक संख्या के कारण लंबा जाम लग गया.
अधिकारियों के अनुसार अकेले आज ही 46 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई. पिछले महीने महाकुंभ शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 44 करोड़ तीर्थयात्री इस पवित्र अनुष्ठान में हिस्सा ले चुके हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications