Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को आज 13 फरवरी को एक महीने पूरे हो गए हैं. अब तक करीब 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है. यह सिलसिला अभी जारी है. हालांकि, कल्पवास खत्म हो गया है, जिसके बाद करीब 10 लाख कल्पवासी यहां से विदा हो रहे.
देश-दुनिया से आए भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगा रहे. दुनिया के सबसे बड़े आस्था के मेले में प्रशासन बेहद एक्टिव है. मेला क्षेत्र से करीब 15 किमी दूर तक अभी भी भीड़ लगी हुई है. लंबी पैदल यात्रा कर श्रद्धालु मेले में आ रहे. आस्था के इस मेले में देश और दुनिया के टॉप ब्रांड्स भी हिस्सा ले रहे, जिसमें वॉलिनी, कोका कोला से लेकर ओला इलेक्ट्रिक भी शामिल हैं, तो चलिए एक-एक कर जानते हैं कौन-सा ब्रांड मेले में कैसा हिस्सा ले रहे...
ENO
ब्रांड प्रमोशन के लिए ईनो (ENO) ने भी हिस्सा लिया है. कंपनी ने मेला क्षेत्र में करीब 20 फुट का स्ट्रक्चर लगाया है, जिसमें डाइजेस्टिव इश्यू को टारगेट किया गया है. साथ ही कंपनी ने खाने-पीने के शौकिनों के लिए एक इवेंट भी ऑर्गनाइज करता है.
IODEX
कंपनी ने कंबाइंड पेन मैनेजमेंट जोन में स्टॉल लगाया है. इसमें पेन मैनेजमेंट एजुकेशन के लिए होलोग्राफिक एक्सपर्ट्स भी हैं. साथ ही शरीर के थकान को कम करने के लिए वीआर क्रिकेट गेम भी चला रहे. साथ ही प्रोडक्ट्स डेमो भी दे रही. थके हुए श्रद्धालुओं को मसाज भी देने का काम कर रही.

Relaxo Footwears
फुटवीयर ब्रांड Relaxo Footwears भी महाकुंभ में हिस्सा ले रहा. मेला क्षेत्र में कंपनी ने एक स्टॉल लगा रखा है, जिसमें कंफर्टेबल फुटवीयर ऑफर कर रही.
Swiggy Instamart
स्विगी इंस्टामार्ट ने त्रिवेणी संगम पर एक स्टॉल लगाया है, जिसमें पावर बैंक और टॉर्च जैसी ज़रूरी चीज़ें उपलब्ध हैं. उन्होंने आसान नेविगेशन के लिए क्यूआर कोड के साथ अपने एस-पिन लोगो का इस्तेमाल करके एक मीटिंग पॉइंट भी बनाया है.
Amazon India
अमेज़न इंडिया ने इस कार्यक्रम में 'Suvidha Kiosk' की शुरुआत की, जिससे तीर्थयात्री मोबाइल चार्जर और कपड़ों जैसे आइटम का ऑर्डर दे सकें. कुंभ कुटीर में यह कियोस्क 3 किमी के भीतर पिक-अप या डिलीवरी की सर्विस ऑफ करता है.
ITC Mangaldeep
आईटीसी मंगलदीप ने फिटकरी पाउडर से बनी पानी के अंदर इस्तेमाल होने वाली अगरबत्ती 'जलबत्ती' लॉन्च की है जो पानी में घुलकर शुद्धता बनाए रखती है. शुरुआत में 10,000 यूनिट जारी की गई, लेकिन ज्यादा डिमांड को देखते हुए इसको बढ़ाकर 100,000 यूनिट कर दिया.
BharatPe
भारतपे ने 'महाकुंभ शील्ड' लॉन्च किया है, जो 30 दिनों के लिए 25,000 रुपए तक की फ्री यूपीआई पेमेंट सेफ्टी ऑफर करता है. तीर्थयात्री भारतपे ऐप डाउनलोड करके और अपना पहला यूपीआई ट्रांजैक्शन करके इसे एक्टिव कर सकते हैं.
Orient Electric
ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने "विश्वास हमें जोड़ता है, भरोसा हमें बांधता है; 70 साल से आपके साथ" के तहत प्रमुख स्थानों पर हीटर और लाइट जैसे 13,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराए हैं.
Dabur Red
डाबर रेड ने महाकुंभ 2025 में दंत स्नान (ब्रशिंग ज़ोन) और नुक्कड़ नाटक जैसी एक्टिविटीज के जरिए डेंटल हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देने के लिए इंटरैक्टिव सेटअप पेश किए.
Britannia Good Day and Chai Point
मेले कुंभ क्षेत्र में ब्रिटानिया ब्रांड भी है, जो चाय और बिस्कुट परोस रहा. इसके कैंपेन का नाम 'चाय जहां, गुडडे वहां' है.
Mankind Pharma
कुंभ इलाके में फार्मा कंपनी मैनकाइंड फार्मा भी है. इसके एक हेल्थकेयर कैंप लगा रखा है. कैंप में फ्री हेल्थ चेक-अप, फर्स्ट एड और बीपी मॉनिटरिंग होती है.
Coca-Cola India
कोल्ड्रिंग ब्रांड कोका कोला इंडिया भी मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को सर्विस ऑफर कर रहा. दिग्गज कंपनी ने 100-डोर वाला कूलर वॉल बनाया है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications