Maha Kumbh 2025 Trains: महाकुंभ 2025 में हाल ही में हुई भगदड़ के कारण कई सारी ट्रेनों को कैंसिल करने का आदेश जारी किया गया है। इतना ही नहीं, कुंभ स्पेशल ट्रेनों को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया है। इसके चलते प्रयागराज के स्टेशन पर बहुत अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि सिर्फ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों को रोका गया है। आइए आपको बताते हैं कि इनके अलावा और किन प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों को किया कैंसिल
बाकी अलग रूट पर चलने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन यथावत जारी है। इसके अलावा रेगुलर ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से ही होगा। वहीं, कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों को अस्थाई रूप से बंद किया गया है। 29 जनवरी को मौनी अमावास्या और 3 फरवरी को बसंत पंचमी के मौके पर कई सारे भक्त स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रयागराज में बहुत अधिक भीड़ होने की संभावना है। इस वजह से ही भारतीय रेलवे कई सारी ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है।
इन ट्रेनों को भी रेलवे ने किया कैंसिल
रेलवे ने 28 जनवरी वाले दिन लंबी दूरी की चार ट्रेनें कैंसिल कर दी था और इनमें गुजरात में उधना से बनारस आने वाली 20961 उधना बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस, आनंद विहार से प्रयागराज होकर मध्य प्रदेश के रीवा जाने वाली 12428 रीवा एक्सप्रेस, मुगलसराय या दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज होते हुए दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल आने वाली 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा 30 जनवरी को भी कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।
इनमें नई दिल्ली से गया जाने वाली 12398 महाबोधि एक्सप्रेस, दिल्ली से कामाख्या जाने वाली 15657 ब्रह्मपुत्र मेल, बिहार के जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल आने वाली 12487 सीमांचल एक्सप्रेस, नई दिल्ली से पुरी जाने वाली 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, दिल्ली के आनंद विहार से भागलपुर जाने वाली 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस, पश्चिम बंगाल के हावड़ा से राजस्थान के बीकानेर जाने वाली 22307 हावड़ा बीकानेर एक्सप्रेस। इसके अलावा ऐसी भी कई ट्रेनें हैं जिन्हें 5 फरवरी तक के लिए कैंसिल कर दिया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications