Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का समापन हो गया है. 144 साल बाद लगे कुंभ में करोड़ों लोगों ने डुबकी लगाई. त्रिवेणी संगम में 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया. 45 दिन तक चले इस महा आयोजन में देश-विदेशी से श्रद्धाललुओं से हिस्सा लिया, जिनकी कुल संख्या करीब 193 देशों की आबादी से भी ज्यादा रही. केवल मौनी अमावस्या के दिन 7.64 करोड़ लोगों ने स्नान किया. बता दें कि महाकुंभ में 6 दिन अहम रहे, जिसमें 13 जनवरी को पौष पुर्णिमा से लेकर 26 फरवरी को महाशिवरात्रि शामिल है.
सफाई कर्मियों ने सफाई की जिम्मेदारी खूब निभाई
महाकुंभ क्षेत्र को साफ रखने में सफाई कर्मियों के भूमिका बेहद अहम रही. लगातार मेला क्षेत्र साफ करने के लिए सफाई कर्मियों ने मेहनत की. इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मियों को बोनस बांटने का ऐलान किया है. इसके तहत 10 हजार रुपए का बोनस देने का ऐलान किया है. साथ ही सैलरी बढ़ाने का भी ऐलान किया. राज्य सरकार ने कहा कि सफाई कर्मियों को 1 अप्रैल से 16 हजार रुपए महीना सैलरी मिलेगा. 10 हजार रुपए का बोनस भी मिलेगा. साथ ही 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा देने को भी ऐलान सीएम योगी ने गुरुवार को किया.

सफाई कर्मियों को सम्मान
मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज में सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया है. उन्होंने कहा कि आज आप सभी का आभिवादन करने आया हूं. साथ ही प्रयागराज के लोगों का भी अभिनंदर करता हूं, जिन्होंने पूरे दो महीने बिना किसी संकोच के अपने घर का आयोजन माना. इस शहर में करीबन 20-25 लाख लोग रहते हैं, लेकिन अचानक 5-8 करोड़ लोग एक दिन में आए.
उन्होंने कहा कि स्च्छताकर्मियों को जो 8-11 हजार रुपए महीने मिलते थे, अब इसे अप्रैल से बढ़ाकर कम से कम 16 हजार रुपए करेंगे. साथ ही सभी सफाई कर्मियों को आयुष्मान योजना से जोकर जन आरोग्य बीमा का फायदा देंगे. इसके अलावा सफाई कर्मियों को एक्स्ट्रा 10 हजार रुपए का बोनस देंगे. इस मौके पर महाकुंभ क्षेत्र में योगी के अलावा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठख और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे. साथ ही DGP प्रशांत कुमार और अन्य कैबिनेट मिनिस्टर और आधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
महाकुंभ में आज बने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
- - 15000 सफाई कर्मियों ने 10 किलोमीटर लंबे घाट की सफाई कर रचा कीर्तिमान
- - 26 लाख से ज्यादा रुद्री पाठ, 33 दिन तक रुद्री पाठ संहिता का हुआ 1151 बार पाठन
- - 10 हजार से ज्यादा लोगों ने 8 घंटे में हैंड पेंटिंग बनाया
- - परेड मैदान पर 1000 ई-रिक्शा के संचालन से बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications