नई दिल्ली, मार्च 21। महिला उद्यमियों के लिए आसानी से पेमेंट कलेक्ट करने, लोन और ट्रांजेक्शन के लिए इंसेंटिव्स हासिल करने में मदद करने के लिए, महिला मनी, वीजा और ट्रांसकॉर्प ने मिलकर महिला मनी प्रीपेड कार्ड लॉन्च किया है। महिला मनी ने कहा है कि ये प्रीपेड कार्ड महिला उद्यमियों को डिजिटल पेमेंट का ज्यादा बेहतर तरीके से उपयोग करने में मदद करेगा। इस कार्ड से महिला कारोबारियों को काफी फायदा मिलेगा।
महिलाओं के पास बैंक खाते
अखिल भारतीय ऋण और निवेश सर्वेक्षण (एआईडीआईएस) के हालिया सर्वे के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में 80.7 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 81 फीसदी महिलाओं के पास बैंक खाते हैं। मगर 55 फीसदी महिलाएं एक्टिव तौर पर अपने बैंक खातों का उपयोग नहीं करतीं। एक अन्य सर्वे के मुताबिक लगभग दो-तिहाई शहरी भारतीय महिलाएं भुगतान के डिजिटल तरीकों का उपयोग करती हैं। मगर एक तिहाई से भी कम लीवरेज्ड इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करती हैं।
क्या होगा फायदा
महिला मनी प्रीपेड कार्ड का उद्देश्य कम्युनिटी के सदस्यों के बीच के अंतर को भरने का है। ये उन महिलाओं के ज्यादा फायदेमंद होगा जो अतिरिक्त लचीलेपन, सुरक्षा और सुविधा के साथ बैंक खाते की सुविधा चाहती हैं। ये प्रीपेड कार्ड महिला उद्यमियों के लिए अपने बिजनेस के लिए डिजिटल रूप से पेमेंट कलेक्ट करना आसान बनाएगा। साथ ही यह उनकी वर्किंग कैपिटल को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
कार्ड में डायरेक्ट आएगा लोन
लोन सीधे इस कार्ड में ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इसके अलावा महिलाओं को भागीदारों के महिला मनी इकोसिस्टम से प्रोत्साहन, पुरस्कार और कैशबैक की पेशकश की जाएगी। महिला मनी की संस्थापक सायरी चहल ने प्रीपेड कार्ड पर कहा कि भारत में डिजिटल फाइनेंशियल प्रोडक्ट को काफी तेजी से अपनाया जा रहा है और उद्यमिता को मुख्यधारा में लाया जा रहा है।
जानिए कार्ड के फायदे
ये कार्ड उन महिलाओं के लिए उपयोगी है जो अपने बैंक खातों को सक्रिय रूप से संचालित नहीं कर सकती हैं, लेकिन अपने बिजनेसों और खर्चों के लिए डिजिटल रूप से लेन-देन करना चाहती हैं।
मिलेगा डिजिटल कार्ड
एक डिजिटल कार्ड डिफॉल्ट के रूप में दिया जाएगा। साथ ही कार्ड की एक फिजिकल कॉपी के लिए भी अनुरोध किया जा सकता है। ट्रांसकॉर्प, एक आरबीआई-विनियमित पीपीआई लाइसेंस धारक, वीज़ा नेटवर्क पर भारत की पहली नॉन-बैंक को-ब्रांड पेशकश के रूप में कार्डों को पावर दे रही है। महिला मनी ने कहा कि पहली बार डिजिटल उद्यमी, जो ऑनलाइन स्टोरफ्रंट स्थापित करने या पेमेंट कलेक्ट करने के लिए अपने बैंक खातों का उपयोग करने से कतराती हैं, उन्हें इस कार्ड का उपयोग बहुत आसान लगेगा।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications