Mahila Samman Savings Certificate: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में बजट 2025 पेश किया, इस बजट से आम लोगों से लेकर बड़े कारोबारियों को बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं। हालांकि, उन्होंने इस बजट में बड़ी-बड़ी सौगातें भी दी हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये 8वां बजट था। इस बजट में महिलाओं के लिए बड़े ऐलान किए हैं। इस बजट में महिला सम्मान बचत योजना की आखिरी तारीख भी शामिल रही।

महिला सम्मान बचत योजना
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय बजट 2023 में महिला सम्मान बचत योजना शुरू की गई थी। यह एकमुश्त योजना सामान्य दो वर्षीय फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में अधिक ब्याज दर प्रदान करती है, जो इसे महिलाओं के लिए एक आकर्षक बचत विकल्प बनाती है। हालांकि, इसकी वर्तमान समय सीमा पास आ रही है।
इस योजना में निवेश करने की मौजूदा समय सीमा 31 मार्च, 2025 है। महिलाओं के वित्तीय सशक्तीकरण को और अधिक समर्थन देने के लिए ऐसी अटकलें थी कि सरकार आगामी बजट प्रस्तुति के दौरान इस समय सीमा को बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। हालांकि, सरकार ने ऐसा कोई भी ऐलान नहीं किया।
ये है इस योजना के नियम
अगर आप इस योजना से जुड़े हुए हैं और किसी वजह से आपको पैसों की आवश्यकता होती है, तो ऐसे समय में खाताधारक अपने खाते को समय से पहले बंद कर सकते हैं। अगर अकाउंट होल्डर की मृत्यु हो जाती है, या फिर कोई आपातकालीन मेडिकल की जरूरत पड़ती है तो खाते को बंद किया जा सकता है। अगर खाता खोलने के 6 महीने के पूरे होने के बाद भी अगर कोई अपना खाता बंद करवाना चाहता है, तो ब्याज दर में कटौती की जा सकती है।
इस तारीख तक कर सकते हैं इन्वेस्ट
सरकार ने इस बजट इस योजना से जुड़ी कोई भी घोषणा नहीं की लेकिन महिलाओं को बहुत ज्यादा उम्मीदें थी। अगर आप इस योजना से जुड़े हुए हैं तो 31 मार्च 2025 से पहले निवेश करना बहुत ज्यादा जरूरी है। हालांकि, आपको पता होना चाहिए ये आखिरी मौका है 7.5 दर की ब्याज का लाभ प्राप्त करना का। अभी तक जिन भी महिलाओं ने इस योजना में निवेश नहीं किया है तो वो अपने नजदीकी बैंक या डाकघर में जाकर खाता खुलवा लेना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications