M&M Q4 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां फाइनेंशियल ईयर 2025 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Q4 के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं. कंपनी का परफॉर्मेंस जनवरी से मार्च के दौरान धमाकेदा रहा. इस दौरान स्टैंडलोन प्रॉफिट 2437 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 2000 करोड़ रुपए था. कंपनी के प्रॉफिट में सालाना आधार पर 22% का इजाफा हुआ है. धमाकेदार नतीजों के साथ 506% के डिविडेंड का भी ऐलान किया है. नतीजों के बाद शेयर में हल्की तेजी दर्ज की जा रही, जोकि BSE पर करीब 2% की मजबूती के साथ 2997 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है.
M&M ने जारी किए नतीजे
एक्सचेंज को दी जानकारी में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Q4 नतीजों की जानकारी दी. इसमें ऑटो कंपनी ने बताया कि चौथी तिमाही में आय 25434 करोड़ रुपए से बढ़कर 31609 करोड़ रुपए रही. कंपनी की आय में सालाना आधार पर करीब 24% का इजाफा हुआ है. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एंड ग्रुप CEO अनिष शाह बताया कि FY25 में हमने शानदार परफॉर्मेंस किया है. ऑटो और फार्म लगातार मार्केट शेयर बढ़ा रहे. साथ ही प्रॉफिटिबिलिटी भी बढ़ रही है.
M&M ने बताया कि जनवरी से मार्च 2025 के दौरान कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 18% ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की. यह आंकड़ा 2,53,028 यूनिट्स का रहा, जोकि पिछले साल मार्च तिमाही में 2,15,280 यूनिट्स था. ट्रैक्टर्स वॉल्युम में भी इजाफा दिखा, जोकि सालाना आधार पर 23% बढ़कर 87,138 यूनिट्स पर पहुंच गया.

महिंद्रा एंड महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एंड CEO (ऑटो एंड फार्म सेक्टर) ने बताया कि FY25 की चौथी तिमाही में हमने लगातार जोरदार परफॉर्मेंस किया. कंपनी की SUV रेवेन्यू शेयर में सालाना आधार पर 310 बेसिस पॉइंट्स की ग्रोथ दर्ज की गई. लाइट कमर्शियल व्हीकल शेयर में भी 480 बेसिस पॉइंट्स की ग्रोथ दर्ज की गई. ट्रैक्टर्स में मार्केट शेयर 41.2 फीसदी के हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गया, जोकि सालाना आधार पर 180 बीपीएस बढ़ा है. उन्होंने बताया कि हमारा ऑटो स्टैंडलोन PBIT मार्जिन FY25 में 110 बेसिस पॉइंट्स और कोर ट्रैक्टर PBIT मार्जिंस 200 बीपीएस सुधरा है.
बंपर डिविडेंड का भी ऐलान
आनंद महिंद्रा के नेतृत्व वाली कंपनी ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने डिविडेंड को भी मंजूरी दी है. इसके तहत 5 रुपए के फेस वैल्यू पर 25.3 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड को मंजूरी मिली है. यानी शेयरहोल्डर्स को 506 फीसदी का डिविडेंड प्रॉफिट होगा. बोर्ड ने डिविडेंड के लिए 4 जुलाई को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. हालांकि, सालाना मीटिंग में मौजूदा शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलना बाकी है. बता दें कि कंपनी की 79वां सालाना मीटिंग यानी AGM 31 जुलाई को होगी.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications