नयी दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। इतना ही नहीं वे ट्विटर पर काफी क्रिएटिव भी हैं। अब उन्होंने एक कॉम्पिटिशन शुरू किया है। ये कॉम्पिटिशन एक तस्वीर को कैप्शन देने को लेकर है। उनका कैप्शन कॉम्टीशन काफी शानदार है, क्योंकि इसमें जीतने वाले को एक कार मिलेगी। आनंद महिंद्रा ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक बंदर डीटीएच छतरी पर बैठा है। आपको इस फोटो को एक शानदार कैप्शन देना है। मगर जल्दी कीजिए।
हिंदी और अंग्रेजी के 2 विजेता होंगे
आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करके लिखा कि मौजूदा जैसे समय में मैं अपने अगले कैप्शन कॉम्पिटिशन के लिए एक बेहतर तस्वीर के बारे में नहीं सोच सकता। हमेशा की तरह, 2 विजेता होंगे। एक हिंदी में और एक अंग्रेजी में। विजेताओं को एक महिंद्रा कार का स्केल मॉडल मिलेगा। उन्होंने कैप्शन के लिए शॉर्ट डेडलाइन रखने को कहा है। शेयर किए जाने के बाद से हजारों लोगों ने इस कैप्शन प्रतियोगिता के ट्वीट का जवाब दिया। साथ ही हजारों लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया है। इस ट्वीट को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
मिल रहे मजेदार
अब तक कई लोग आनंद महिंद्रा की इस फोटो पर कैप्शन दे चुके हैं। एक ट्विटर यूजर ने कैप्शन में इसे सिट टॉप बॉक्स लिखा तो डीटीएच का मतलब डायरेक्ट टू हनुमान जी। एक अन्य यूजर ने लिखा 'आप अपने एपिसोड के टेलीकास्ट के दिन'। एक कैप्शन आया रेडी टू लैंड ऑन मार्स। इनमें सिट टॉप बॉक्स वाले ट्वीट पर आनंद महिंद्रा ने जवाब देते हुए लिखा कि कुछ बहुत ही शानदार कैप्शन आ रहे हैं। बहरहाल अब देखते हैं कि कौन कार जीतेगा। कैप्शन देने के लिए 11 अक्टूबर दोपहर 2 बजे तक का समय तय किया गया था।
तोहफे में दी थी नई कार
बता दें कि आनंद महिंद्रा ने इससे पहले एक शख्स, जिसे आज के समय का श्रवण कुमार कहा जा रहा था, को तोहफे में एक नई कार दी थी। मैसूर के रहने वाले डी कृष्ण कुमार ने अपनी 70 वर्षीय मां को बजाज के चेतक स्कूटर पर 57 हजार किमी का सफर कराया। ये सफर उन्होंने अपनी मां को तीर्थ कराने के लिए कराया, जिसके लिए उन्हें अपनी नौकरी भी छोड़नी पड़ी। उनके बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा सामने आने पर आनंद महिंद्रा ने उन्हें अपनी कंपनी की केयूवी 100 तोहफे में दी। महिंद्रा ने 18 सितंबर 2020 को कुमार को कार सौंपी थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications