Mahindra October Discount Offer : फेस्टिव सीजन चल रहा है। इसी बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी कई लोकप्रिय कारों पर 2.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। इन कारों में 2022 स्कॉर्पियो क्लासिक, एक्सयूवी300, बोलेरो, अल्टुरस G4 और मराजो शामिल हैं। ग्राहक अपने पसंदीदा महिंद्रा कार मॉडल को इसीक आधिकारिक वेबसाइट से बुक करके छूट पर खरीद सकते हैं। आप नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप पर जाकर भी इन कारों में से किसी पर छूट ले सकते हैं। ध्यान रहे कि यह ऑफर 31 अक्टूबर, 2022 तक चलेगा। आगे जानते हैं कि किस कार पर कितनी छूट दी जा रही है।
2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक
2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक महिंद्रा को आप इस महीने 1,75,000 रुपये की नकद छूट के साथ खरीद सकते हैं। इस महीने भारी छूट के साथ नई स्कॉर्पियो क्लासिक की पेशकश की जा रही है। आप 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक पर 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस का भी फायदा ले सकते हैं। वहीं आपको 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं 20,000 रुपये की एक्सेसरीज भी दी जाएगी।
महिंद्रा एक्सयूवी300
महिंद्रा एक्सयूवी300 के पेट्रोल वेरिएंट पर आप अक्टूबर महीने में 68,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। एक्सयूवी300 डब्लू8 ऑप्शन वेरिएंट पर 22,500 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं डब्लू8 वेरिएंट पर 29,000 रुपये की छूट दी जा रही है। कार के डब्लू6 एएमटी एसआर वेरिएंट पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट, 4,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 10,000 रुपये की एक्सेसरीज भी दी जा रही है।
महिंद्रा एक्सयूवी300 डीजल
महिंद्रा एक्सयूवी300 डीजल की बात करें तो इस कार पर अक्टूबर में 62,000 रुपये तक बचा सकते हैं। वहीं डब्लू8 ऑप्शन वेरिएंट पर 23,000 रुपये तक की छूट ली जा सकती है। कार के डब्लू8 वेरिएंट को आप 10,000 रुपये की छूट के साथ और डब्लू6 एएमटी एसआर वेरिएंट को 3,100 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। इस कार पर कंपनी 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 10,000 रुपये तक की एक्सेसरीज़ दे रही है।
महिंद्रा बोलेरो
महिंद्रा बोलेरो (सभी वेरिएंट पर) पर अक्टूबर में, 6,500 रुपये की नकद छूट, 4,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 8,500 रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही है। कार पर आप 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी ले सकते हैं।
महिंद्रा अल्टुरस जी4
महिंद्रा अल्टुरस जी4 पर इस महीने आप 2,56,000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट ले सकते हैं। आप 2.20 लाख रुपये की नकद छूट के साथ साथ 20,000 रुपये की एक्सेसरीज और 11,500 रुपये की कॉर्पोरेट छूट के अलावा 5,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी ले सकते हैं।
महिंद्रा मराजो
महिंद्रा के इस कार के चुनिंदा वेरिएंट पर आप 20,000 रुपये की नकद छूट ले सकते हैं। साथ ही आप इस महीने 15,000 रुपये की एक्सचेंज छूट ले सकते हैं। इसके अलावा कार पर आप 5,200 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी ले सकते हैं। महिंद्रा के अलावा इस महीने टाटा, मारुति और रेनॉल्ट भी अपनी-अपनी कारों पर छूट दे रही हैं। आप इनके कई मॉडलों पर छूट का फायदा ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications