नयी दिल्ली। आज के वक्त में कारोबार से ज्यादा लोग नौकरियों पर निर्भर करते हैं। मगर नौकरी पूरी जीवन नहीं चलती। एक समय पर आपको रिटायर होना पड़ता है। इसलिए अपने बुढ़ापे की तैयारी आपको नौकरी करते हुए ही करनी होगी। इसका एक बेहतर तरीका है और वो है निवेश। अगर आप जल्दी निवेश शुरू करें तो लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। निवेश का दूसरा फायदा ये भी है कि आप जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको इमरजेंसी के समय लोन या अपनी किसी प्यारी चीज को बेचने की जरूरत नहीं पड़ती। एक्सपर्ट्स आम तौर पर 20 साल की आयु के बाद निवेश शुरू कर देने की सलाह देते हैं। कुछ ऐसे भी ऑप्शंस हैं जो 40 साल की आयु में शुरुआत करने पर भी अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 4 बेस्ट ऑप्शंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो 20 से 40 साल की आयु वालों के लिए एक दम परफेक्ट हैं। आप इन ऑप्शंस में निवेश करके अपनी पूंजी में अच्छी खासी बढ़ोतरी कर सकते हैं। साथ ही अपना फ्यूचर भी सुरक्षित कर सकते हैं।
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ)
पीपीएफ एक बहुत लोकप्रिय और उन चुनिंदा इंस्ट्रूमेंट में से एक है जिन पर आपको टैक्स बेनेफिट भी मिलता है। साथ ही आपकी ब्याज आय भी टैक्स फ्री रहेगी। 20 से 40 साल की आयु वाला निवेशक लंबे समय के लिए निवेश करने की सोच सकता है, इसलीए पीपीएफ एक अच्छा ऑप्शन है। ये एक 15 वर्षीय योजना है। पीपीएफ पर मौजूदा ब्याज दर 7.1 प्रतिशत है, जो देश के अधिकांश बैंकों की एफडी और बचत खाते पर मिलने वाली ब्याज दर से 1.5 प्रतिशत अधिक है। ब्याज दर और टैक्स बचत दोनों ही मामलों पीपीएफ में निवेश बहुत बेहतर है।
इक्विटी म्यूचुअल फंड
आम तौर पर इक्विटी म्यूचुअल फंड थोड़े जोखिम वाले होते हैं, क्योंकि ये सीधे शेयर बाजार से जुड़े होते हैं। मगर लंबे समय (10-15 साल) के लिहाज से एक्सपर्ट्स इक्विटी म्यूचुअल फंड को बहुत बेहतर मानते हैं। इक्विटी म्यूचुअल फंड में सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के माध्यम से निवेश कर सकते हैं, जिसमें हर महीने आपको सिर्फ 500-1,000 रुपये का निवेश करना होता है। वैसे इक्विटी ने लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दिया है और आगे भी लंबे समय तक निवेश करने वालों के लिए ये अच्छा ऑप्शन है।
गोल्ड भी शानदार ऑप्शन
पिछले 1 साल में गोल्ड ने 37 फीसदी का धमाकेदार रिटर्न दिया है। ये एक सुरक्षित संपत्ति भी है। जब कोई कोरोना जैसा संकट आता है तो गोल्ड में तेजी देखने को मिलती है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अपनी बचत का कम से कम 10 प्रतिशत आपको गोल्ड में लगाना चाहिए। पिछले तीन वर्षों में रिटर्न देखें तो गोल्ड सबसे बेहतर रहा है। हालांकि ध्यान रहे कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि यह अगले कुछ वर्षों में शानदार रिटर्न देगा। मगर पीपीएफ और इक्विटी म्यूचुअल फंड जैसे ऑप्शंस को देखते हुए आपको अपने निवेश पोर्टफोलियो विविधता लाने के लिए गोल्ड पर भी ध्यान देना चाहिए। आप गोल्ड ईटीएफ भी खरीद सकते हैं, जो गोल्ड की इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म है।
डेब्ट इंस्ट्रूमेंट्स (ऋण उपकरण)
20 से 40 साल की आयु वालों को निवेश के लिए डेब्ट इंस्ट्रूमेंट्स पर भी विचार करना चाहिए। पिछले कुछ वर्षों में बैंक जमा जैसे ऋण उपकरणों पर ब्याज दर में भारी गिरावट आई है। इसलिए डेब्ट इंस्ट्रूमेंट्स फिलहाल अच्छा रिटर्न नहीं दे रहे हैं, मगर ये काफी सुरक्षित निवेश ऑप्शन हैं। ब्याज दरें इन विकल्पों में कम हैं मगर ऋण उपकरण काफी लिक्विड हैं और किसी इमरजेंसी स्थिति के लिए बहुत काम आते हैं। आप कुछ पैसा इनमें भी निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications