नई दिल्ली, सितंबर 22। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में रूपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई नेटवर्क पर लॉन्च किया। क्रेडिट कार्ड के उपयोग करने की विधि में इस कदम के बाद क्रांती आने वाली है। वर्तमान में यूपीआई से पेमेंट करने के लिए डेबिट कार्ड को लिंक करना जरूरी होता है। भारतीय रिजर्व बैंक के इस फैसले के बाद रूपे क्रेडिट कार्ड को भी यूपीआई से लिंक करना संभव हो पाएगा। फिलहाल पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक को यह सुविधा शुरू करने की अनुमति दी गई है।
सभी के लिए होगा फायदेमंद
यूपीआई को बनाने वाली सरकारी नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ( एनपीसीआई) का मानना हैं कि रिजर्व बैंक के इस फैसले से ग्राहक और मर्चेंट दोनों का फायदा होगा। ग्राहक को पेमेंट करने के नए अवसर मिलेंगे जिसके कारण समानों का कंजप्शन बढ़ सकता है, जिसका फायदा मर्चेंट को मिलेगा। क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने की वजह से क्रेडिट कार्ड से खर्च होने वाली राशि का दायरा बहुत हद तक बढ़ जाएगा। एनपीसीआई के अनुसार यूपीआई से क्रेडिट कार्ड का लिंक होना पूरी तरह से सेफ होगा।
क्या होता है यूपीआई लाईट
रूपे क्रेडिट कार्ड के अलावा रिजर्व बैंक ने यूपीआई लाईट को भी लॉन्च किया है। यूपीआई लाइट के माध्यम से कम वैल्यु के ट्रांजैक्शन किए जा सकेंगे। यह विधि ऑन-डिवाइस वॉलेट की सहायता से काम करेगी। रिजर्व बैंक ने भारत बिल पेमेंट सिस्टम के तहत क्रॉस बॉर्डर पैसे लेन देन की भी सुविधा शुरूआत की है। जानकारों का कहना है कि यूपीआई को क्रेडिटकार्ड से लिंक करने से पेमेंट सिस्टम में क्रांती आ सकती है।
बिना इंटरनेट के होगा 200 रुपए का पेमेंट
यूपीआई लाइट की सहायता से ग्राहक इंटरनेट का प्रयोग न करते हुए भी पेमेंट कर सकते हैं। नई सुविधा की मदद से 200 रुपए तक की राशि का पेमेंट किया जा सकता है। अब यूपीआई के माध्यम से रुपे क्रेडिट कार्ड से भी पेमेंट कर पाना संभव होगा, तो वहीं क्रॉस बॉर्डर बिल पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल करके विदेशो से भी भारत में बिल का भुगतान किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications