नयी दिल्ली। बहुत जल्द भारत में मोबाइल फोन से कॉल करने का नियम बदलने वाला है। देश में लैंडलाइन से मोबाइल फोन पर कॉल करने के लिए कॉलर्स को जल्द ही नंबर के शुरुआत में '0' जोड़ना होगा। टेलीकॉम विभाग ने टेलीकॉम कंपनियो को नई व्यवस्था लागू करने के लिए 1 जनवरी तक आवश्यक व्यवस्था करने के लिए कहा है। विभाग ने ऐसे कॉल के लिए '0' शामिल करने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटर नियामक ट्राई की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। ये एक ऐसा कदम है जिससे दूरसंचार सेवाओं के लिए पर्याप्त नंबरिंग उपलब्ध होगी।
फिक्स्ड लाइन और मोबाइल सेवाओं के लिए पर्याप्त नंबर
दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने फिक्स्ड लाइन नंबरों से सेलुलर मोबाइल नंबरों पर डायलिंग पैटर्न को मोडिफिकेशन पर कहा कि कि फिक्स्ड लाइन और मोबाइल सेवाओं के लिए पर्याप्त संख्या में रिसॉर्सेज सुनिश्चित करने के लिए ट्राई की 29 मई 2020 को की गई सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद लैंडलाइन नंबर से मोबाइल नंबरों पर कॉल करने के जीरो को जोड़ना होगा। सभी फिक्स्ड लाइन ग्राहकों को '0' डायल करने की सुविधा, यानी एसटीडी डायलिंग सुविधा प्रदान की जाएगी।
1 जनवरी से बदलेंगे नियम
डीओटी ने कहा कि 1 जनवरी तक का समय सभी दूरसंचार सेवा कंपनियों को इस नए सिस्टम को लागू करने के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इस साल मई में फिक्स्ड लाइन नंबर से मोबाइल नंबर पर कॉल करने के लिए '0' डायल करने की सिफारिश की थी। नियामक ने कहा था कि किसी विशेष प्रकार की कॉल के लिए डायलिंग प्रीफिक्स को लागू करना टेलीफोन नंबर में अंकों की संख्या बढ़ाने जैसा नहीं है।
बढ़ेंगे कितने नंबर
ट्राई ने तब यह भी कहा था कि डायलिंग पैटर्न में यह बदलाव फ्यूचर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मोबाइल सेवाओं के लिए 254.4 करोड़ अतिरिक्त नंबरिंग रिसॉर्सेज जनरेट करेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications