Mamaearth IPO Listing: मामाअर्थ जैसे नामी-गिरामी ब्रांड की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर के शेयरों की आज घरेलू बाजार में एंट्री हुई। इस कंपनी के आईपीओ को पहले दो दिन कुछ खाश रिस्पांस नहीं मिला और आखिरी दिन इसका आईपीओ पूरा भरा। यह आईपीओ ओवरऑल 7 गुना से ज्यादा भरा था।

आईपीओ के तहत 324 रु के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज बीएसई पर इसके शेयर की 324 रु के भाव पर एंट्री हुई है। इसका मतलब यह है कि निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। एंप्लॉयीज और मुनाफे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर 30 रु के डिस्काउंट पर मिला है।
1 हजार 701 करोड़ रु का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 अक्टूबर - 2 नवंबर के बीच खुला था। होनासा कंज्यूमर के आईपीओ को इनवेस्टर्स का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। यह आईपीओ ओवरऑल 7.61 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
इसमें क्यूआईबी का हिस्सा 11.50 गुना भरा था और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 4.02 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.35 गुना भरा था। एंप्लॉयीज के लिए आरक्षित हिस्से को 4.88 गुना बोली मिली थी।
इस इश्यू के तहत 365 करोड़ रु की राशि के नए शेयर जारी हुए हैं और 10 रु की फेस वैल्यू वाले 4 करोड़ 12 लाख 48 हजार 162 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री हुई है।
इस आईपीओ के माध्यम से वरुण अलघ और गजल अलघ, इवोल्वेंस, सोफिना वेंचर्स एसए, स्नैपडील के फाउंडर कुणाल बहल, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, फायरसाइड वेंचर्स, स्टेलरिस वेंचर पार्टनर्स, रिषभ हर्ष मारीवाला और रोहित कुमार बंसल ने अपनी हिस्सेदारी कम की है। इन्हें ऑफर फॉर सेल के पैसे मिलेंगे।
वही, नए शेयर को जारी करके जो पैसे मिलेंगे उनका उपयोग, विज्ञापनों, नए एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स खोलने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में निवेश, नए सैलून खोलने के लिए बीब्लंट में निवेश में होगा।
कंपनी के बारे में
वर्ष 2016 में वरुण अलघ और गजल अलघ ने होनासा कंज्यूमर की शुरुआत की थी। इसने जनवरी 2022 में 120 करोड़ डॉलर के वैल्यूएशन पर 5 करोड़ 20 लाख डॉलर का फंड जुटाया था और यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुई थी।
कंपनी की वित्तीय सेहत
अगर हम कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2021 में होनासा को 1 जार324.61 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था और अगले ही वित्त वर्ष में 14 करोड़ 44 लाख रु का शुद्ध मुनाफा हुआ।
हालांकि कंपनी को फिर वित्त वर्ष 2023 में इसे 150 करोड़ 97 लाख रु का नेट घाटा हुआ। चालू वित्त वर्ष 2024 में बात करें तो जून तिमाही में इसे 24 करोड़ 72 लाख रुपये का नेट मुनाफा हुआ था।
यह भी पढ़ें: Amazon कर्मचारी का ऑफिस लौटने से इंकार, छोड़ दिए करोड़ों के शेयर
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications