Mamata Machinery Shares Price: शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन जोरदार खरीदारी हो रही है. सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे. बाजार की हरियाली में आज 27 दिसंबर को एक नए शेयर की धमाकेदार एंट्री हुई है. ममता मशीनरी की शेयर बाजार में बंपर लिस्टिंग हुई. शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब डेढ़ गुना ऊपर के भाव पर लिस्ट हुआ है. निवेशकों को स्टॉक लिस्ट होते ही 147 फीसदी का फायदा हो गया है. लिस्टिंग के बाद शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट भी लग गया है.
शेयर में बंपर लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
ममता मशीनरी का शेयर आज शुक्रवार को एनएसई पर 147 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है. शेयर 243 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले एक्सचेज पर 600 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ. लिस्टिंग के बाद शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया है. इससे शेयर का भाव 629.95 रुपए पर पहुंच गया है. साथ ही बीएसई पर ताजा लिस्टेड स्टॉक का कुल मार्केट कैप 1550 करोड़ रुपए के पार निकल गया है.

आईपीओ को भी मिला था धमाकेदार रिस्पांस
ममता मशीनरी के आईपीओ को भी निवेशकों को बंपर रिस्पांस मिला था, जोकि अंतिम दिन 194.95 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था. बता दें कि कंपनी ने 179.39 करोड़ रुपए जुटाने के लिए पब्लिक इश्यू लॉन्च किया था. गुजरात बेस्ड इस कंपनी ने आईपीओ में इश्यू प्राइस 243 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया. ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में कंपनी के प्रोमोटर्स ने 179.38 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री की, जिसमें 73.82 लाख इक्विटी शेयर जारी किए गए.
ममता मशीनरी का कारोबार
ममता मशीनरी कारोबार प्लास्टिक बैग और पाउच बनाने वाली मशीनों, पैकेजिंग मशीनों और एक्सट्रूजन इक्विपमेंट के मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा है. साथ ही एक्सपोर्ट भी करती है. कंपनी पैकेजिंग इंडस्ट्री के लिए ब्रॉडर मैन्युफैक्चरिंग सॉल्यूशन मुहैया करती है. बताते चलें कि ममता मशीनरी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल फूड और एफएमसीजी आइटम्स की पैकेजिंग सहित कई सेक्टर्स में किया जाता है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications