Mamta Kulkarni Net Worth: नब्बे की दशक के स्टार एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं. वजह से है प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में उनकी एंट्री, जहां उन्होंने सन्यास ले लिया है. किन्रर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की उपधि दी है, तो चलिए जानते हैं कि कितनी संपत्ति की मालकिन हैं महामंडलेश्वर ममतानंद गिरी...
ममता कुलकर्णी की नेटवर्थ
वनइंडिया इंग्लिश की रिपोर्ट के मुताबिक ममता कुलकर्णी की कुल संपत्ति 10 मिलियन डॉलर (लगभग 85 करोड़ रुपए) आंकी गई है. बता दें कि ममता कुलकर्णी 2000 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड छोड़ने के बाद से वह काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रही हैं.
एक्टिंग से दूर होने का उनका फैसला कई विवादों और कानूनी मुद्दों का सामना करने के बाद आया. 2015 में खासकर ड्रग केस अहम रहा. इन चुनौतियों के बावजूद कुलकर्णी ने आध्यात्म का रास्ता चुना.
कानूनी पचड़े में फंसी थी ममता कुलकर्णी
कुलकर्णी की कहानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कफी चुनौतियों वाला भी रहा. हालांकि, उन्होंने बेहद कम उम्र में ही पॉप्युलरिटी हासिल कर ली थी. लेकिन व्यक्तिगत और कानूनी लड़ाइयों ने पिछले कुछ सालों में उनके रास्ते को काफी हद तक बदल दिया है.

90 के दशक में हुआ था डेब्यू
1990 के दशक में ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रही. उनके करियर की शुरुआत 1992 की फ़िल्म 'तिरंगा' से हुई, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर के साथ काम किया। वह 1993 में 'अशांत', 'आशिक आवारा' और 'वक़्त हमारा है' जैसी फ़िल्मों में भी नज़र आईं, जिससे उस दशक में इंडस्ट्री में उनकी मौजूदगी और भी मज़बूत हो गई.
हालांकि, कुलकर्णी का सफर विवादों से अछूता नहीं रहा. 1993 में, उन्हें एक टॉपलेस फोटोशूट के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, जिसने उनके करियर की दिशा को प्रभावित किया. छोटा राजन और दाऊद इब्राहिम जैसे अंडरवर्ल्ड के लोगों के साथ उनके संबंधों ने भी उन्हें जांच के दायरे में ला दिया, जिससे आगे चलकर उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ा.
कुलकर्णी की कानूनी दिक्कतें
2015 में कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी को 2000 करोड़ रुपये के ड्रग मामले में फंसाया गया था. आरोपों के बावजूद उन्होंने अपनी बेगुनाही पर जोर देते हुए कहा, "मैं आज जो कुछ भी हूँ, वह फिल्म उद्योग की वजह से हूँ।" कानूनी कार्यवाही ने उनके जीवन को काफी प्रभावित किया.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications