Karnataka Schools News: कर्नाटक के कई स्कूल एनओसी(नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) के लिए अप्लाई कर रहे हैं ताकि वे नए स्कूलों की स्थापना कर सकें। एनओसी मांगने वाले सभी स्कूल आवेदनों पर वर्तमान अकादमिक सेशन के लिए पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। ऐसे में एनओसी प्राप्त करने के लिए कन्नड़ को पहली या दूसरी भाषा के रूप में पढ़ाना अनिवार्य कर दिया गया है।

अगले अकादमिक सेशन से कन्नड़ पढ़ाना है अनिवार्य
शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कन्नड़ को पहली या दूसरी भाषा के रूप में पढ़ाना जरूरी कर दिया है। इसके लिए नियमों में विधिवत संशोधन किया गया है और इस संबंध में एक नोटिफिकेशन भी जारी की गई है।
नए नियमों के प्रभाव के बारे में अधिकारी ने कहा कि राज्य के अलावा किसी अन्य बोर्ड से एसोसिएट कोई भी नया स्कूल प्रबंधन द्वारा एनओसी प्राप्त किए बिना स्थापित नहीं किया जा सकता है। अगले अकादमिक सेशन से, स्कूलों के प्रबंधन को एनओसी आवेदन पत्र में सरकार को स्पष्ट रूप से सूचित करना होगा कि वे कन्नड़ शिक्षा को कैसे प्राथमिकता देंगे। अन्यथा, उनका एनओसी आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।
अगर कोई स्कूल गलत दावा करता है
यदि कोई स्कूल एनओसी आवेदन में कन्नड़ पढ़ाने के अपने इरादे के बारे में गलत दावा करता है और बाद में पाया जाता है कि वह इस दायित्व को पूरा नहीं कर रहा है, तो विभाग एनओसी को वापस ले लेगा। इसके साथ ही उस बोर्ड को भी यह जानकारी दी जाएगी जिससे स्कूल एसोसिएटेड है।
एसोसिएटेड मैनेजमेंट ऑफ प्राइमरी एंड सेकेंडरी स्कूल्स के महासचिव डी शशि कुमार ने बताया है कि कर्नाटक राज्य बोर्ड से एसोसिएट स्कूल नए नियमों से प्रभावित नहीं होंगे, लेकिन यह अन्य बोर्डों से जुड़े नए स्कूलों के लिए एक चुनौती भी होगी।
उन्होंने यह भी कहा है कि इन बोर्डों के अधिकारियों को इस मुद्दे का संज्ञान लेना चाहिए और शिक्षा विभाग के साथ इस पर चर्चा करनी चाहिए। शिक्षा विभाग ने 2024-25 अकादमिक सेशन में 164 नए स्कूलों की स्थापना को मंजूरी दी, जिनमें से लगभग 50 अन्य बोर्डों से जुड़े हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications