Mangal Compusolution IPO Allotment Date: आईपीओ बाजार में इस साल गजब की धूम है. एक के बाद एक आईपीओ मार्केट में लॉन्च हो रहे. अच्छी बात यह है कि निवेशकों से भी रिस्पांस शानदार मिल रहा है. इसमें मंगल कंप्यूसोल्यूशन का आईपीओ भी शामिल है, जोकि अंतिम दिन करीब 35 गुना भर बंद हुआ. Mangal Compusolution IPO को रिटेल निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया. यही वजह है कि रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा करीब 47 गुना भरा. अब शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख का इंतजार है.
मंगल कंप्यूसोल्यूशन आईपीओ अलॉटमेंट
मंगल कंप्यूसोल्यूशन आईपीओ के लिए अलॉटमेंट की तारीख कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है. आईपीओ में बोली लगाने वाले निवेशक सोमवार, 18 नवंबर को स्टॉक अलॉट हो सकता है. इससे पहले गुरुवार, 14 नवंबर को बीएसई एसएमई पर खुले इस आईपीओ को तगड़ा रिस्पांस मिला. इसमें 34.2 लाख शेयर ऑफर किए गए, जिसके मुकाबले 11.85 करोड़ शेयरों से ज्यादा की बोलियां लगी थीं.

शेयरों का अलॉटमेंट 18 नवंबर को हो सकता है. इसमें जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेगा उन्हें रिफंड मिलेगा. बोली लगाने वाले सफल निवेशकों को खाते में मंगलवार यानी 19 नवंबर को शेयर आ जाएंगे, जोकि 21 नवंबर को BSE SME प्लेटफ़ॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं. बताते चलें कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के चलते शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी.
मंगल कंप्यूसोल्यूशन आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक
- BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. यहां 'Status of Issue Application' पर जाएं
- सेक्शन में जानें पर 'Issue Type' पर जाएं और यहां 'Equity' ऑप्शन को सेलेक्ट करें
- अब ड्रॉपडाउन मेन्यू में 'Mangal Compusolution' को चुने
- यहां अपना एप्लीकेशन नंबर या फिर PAN नंबर को भरें
- अब 'I am not a Robot'
- फिर 'Search' पर क्लिक करके अलॉटमेंट स्टेटस देखें
रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
मंगल कंप्यूसोल्यूशन आईपीओ में अलॉटमेंट स्टेटस को आप Kfin Technologies की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए Kfin Technologies की ऑफिशियल वेबसाइड पर विजिट करें. यहां पेज पर दिए गए 5 में से किसी एक लिंक को चुनें. फिर इश्यू नाम ड्रॉपडाउन लिस्ट से 'मंगल कॉम्प्यूसोल्यूशन लिमिटेड' चुनें. अब अप्लीकेशन नंबर, डीपी/क्लाइंट आईडी, पैन या अकाउंट नंबर/IFSC जैसे डिटेल नंबर दर्ज करें. इसके बाद और 'सबमिट' बटन दबाएं.
मंगल कंप्यूसोल्यूशन आईपीओ की डीटेल
मंगल कंप्यूसोल्यूशन ने 16.23 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया था, जिसमें 36.06 लाख नए शेयर जारी किए गए. प्रत्येक शेयर की कीमत 45 रुपए थी, जिसमें खुदरा निवेशकों को कम से कम 3,000 शेयर खरीदने थे, जो 1,35,000 रुपए के निवेश के बराबर था. रिटेल निवेशकों ने आईपीओ को जबरदस्त रिस्पांस दिया. यही वजह रही कि रिजर्व हिस्सा 46.9 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ. गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) ने भी मजबूत मांग दिखाई और अपना हिस्सा 22.39 गुना बुक किया.
मंगल कंप्यूसॉल्यूशन का कारोबार
मंगल कंप्यूसॉल्यूशन लिमिटेड की स्थापना अप्रैल 2011 में हुई थी. यह ब्रॉडर आईटी इक्विपमेंट सॉल्युशंस के साथ-साथ आईटी हार्डवेयर किराए पर देने का कारोबार करती है. कंपनी लैपटॉप, डेस्कटॉप, सर्वर समेत अन्य इक्विपमेंट देती है. 30 सितंबर 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक 24 कर्मचारी कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं. इस आईपीओ से जुटाई रकम का इस्तेमाल कंपनी कैपिटल एक्सपेंडिचर और सामान्य कॉरपोरेट काम के लिए करेगी.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications