Mankind Pharma Share Price: कारोबारी सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को बाजार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई बाजार के प्रमुख इंडेक्स बिकवाली के साथ ट्रेड कर रहे हैं इस बीच मैनकाइंड फार्मा के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है, इसकी वजह ये देखी जा रही।
कंपनी ने जून तिमाही में दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन रेवेन्यू यानी कुल कमाई में अच्छा इजाफा देखने को मिला है। कंपनी के लिए यह तिमाही कई मायनों में चुनौतीपूर्ण रही।

आज शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है आज इसके शेयर 1.09% तक तेजी के साथ 2595 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 2567 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयरों ने पिछले 6 महीने में निवेशको 4.46% का रिटर्न दिया है।
कंपनी के मुनाफे में 18% से ज्यादा की गिरावट
मैनकाइंड फार्मा ने जानकारी दी है कि जून 2025 की तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 444.6 करोड़ रुपए रहा। यह पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले करीब 18.1% कम है। कंपनी के अनुसार, यह गिरावट कुछ आंतरिक खर्चों में वृद्धि और लागत बढ़ने के कारण हुई।
रेवेन्यू में 24% की बढ़त
मुनाफे की गिरावट के बावजूद कंपनी की कुल कमाई में 24.5% की बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 3570.4 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो एक मजबूत संकेत है कि कंपनी की बिक्री में इजाफा हुआ है।
बढ़ती लागत और खर्चों का असर
कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में इनपुट कॉस्ट यानी कच्चे माल की कीमतों में इजाफा हुआ, जिससे मार्जिन पर दबाव आया। साथ ही मार्केटिंग, कर्मचारियों की ट्रेनिंग और नए प्रोडक्ट्स पर निवेश करने के चलते खर्चे बढ़े जिससे मुनाफा घटा।
घरेलू बाजार बना मजबूत आधार
हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में थोड़ी सुस्ती दिखी, लेकिन घरेलू मार्केट में कंपनी की स्थिति मजबूत रही। भारत में मैनकाइंड के हेल्थ प्रोडक्ट्स और दवाओं की मांग लगातार बनी हुई है। खासतौर पर कंपनी के कुछ प्रमुख OTC (ओवर द काउंटर) प्रोडक्ट्स की बिक्री में इजाफा हुआ।
मैनेजमेंट का भरोसा
मैनकाइंड फार्मा के टॉप मैनेजमेंट का कहना है कि वे आने वाली तिमाहियों में प्रदर्शन को और बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। कंपनी ने बताया कि उसने करीब 2.75 लाख कर्मचारियों को अलग-अलग लेवल पर स्किल ट्रेनिंग दी है, ताकि तकनीकी रूप से तैयार टीम के साथ आगे बढ़ा जा सके।
आगे की रणनीति क्या होगी?
कंपनी आने वाले समय में डिजिटल और टेक्नोलॉजी-आधारित सॉल्यूशन्स को अपनाने पर फोकस करेगी। साथ ही मैनकाइंड फार्मा नए क्षेत्रों में विस्तार और नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग पर काम कर रही है। इससे कंपनी की ब्रांड वैल्यू और ग्राहक जुड़ाव दोनों को फायदा मिलेगा।
मैनकाइंड फार्मा के लिए यह तिमाही मिश्रित परिणामों वाली रही। जहां एक ओर मुनाफे में गिरावट चिंता का विषय है, वहीं रेवेन्यू ग्रोथ और घरेलू मार्केट में मजबूती कंपनी की भविष्य की स्थिति को बेहतर बना सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications