असम में नीलामी के दौरान एक चाय 75 हजार रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। दुनिया भर में मशहूर इस चाय का नाम मनोहारी गोल्ड स्पेशियलिटी टी है।
नई दिल्ली: असम में नीलामी के दौरान एक चाय 75 हजार रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। दुनिया भर में मशहूर इस चाय का नाम मनोहारी गोल्ड स्पेशियलिटी टी है। महामारी के बीच गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर (जीटीएसी) ने टी की बिक्री रिकॉर्ड भाव पर की है। जो कि इस साल की सबसे ज्यादा कीमत है।

एक किलो चाय बिकी 75 हजार रुपए में
जी हां गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर (जीटीएसी) ने गुरुवार को मनोहारी गोल्ड स्पेशलिटी चाय को 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बेचा है। बता दें कि आधिकारियों ने बताया कि प्रति किलो इस स्पेशलिटी चाय की यह कीमत इस साल की सबसे अधिक है। एक साल के गैप के बाद जीटीएसी ने इस चाय को 75,000 रुपये से ज्यादा की कीमत में बेचा है। गुवाहाटी टी ऑक्शन बायर्स एसोसिएशन (जीटीएबीए) के सचिव ने इस बारे में जानकारी दी है।
पिछले साल 50 हजार रुपये प्रति किलो में बेचा गया
आपको बता दें कि इस चाय को विष्णु टी कंपनी ने खरीदा है। अब यह कंपनी इस चाय को अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए बिक्री करेगी। महामारी के बीच यह एक अहम उपलब्धि है। मनोहारी टी स्टेट ने इस चाय के उत्पादन के लिए खास प्रबंध किया था। आपको याद दिला दें कि पिछले साल इस चाय को 50,000 रुपये प्रति किलो में बेचा गया था। असम की स्पेशलिटी चाय पूरी दुनियाभर में अपने खास स्वाद के लिए मशहूर है। इस चाय की स्वाद, सुगंध और कलर बेहद मनमोहक होती है।
पिछले साल चाय की बिक्री को लेकर बने थे दो नये रिकॉर्ड
पिछले साल 13 अगस्त को असम की एक और स्पेशल चाय को 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम में बेचा गया था। यह चाय डिकोम टी एस्टेट ने बेची थी। इस चाय को गोल्डेन बटरफ्लाई टी बोला जाता है। इस चाय को यह नाम इसलिए दिया गया क्योंकि इस बनाने के लिए चाय की पत्ती के लिए गोल्डेन टिप का इस्तेमाल किया जाता है। यह बेहद मुलायम होता है।
पिछले साल गुवाहाटी टी ऑक्शन में चाय की बिक्री को लेकर दो नये रिकॉर्ड बने थे। इस बात की भी जानकारी मिली कि ऑर्थोडॉक्स गोल्डन टिप टी की कीमत 75,501 रुपये प्रति किलेाग्राम मिली थी। इसके अलावा, मनोहारी गोल्ड की कीमत 50,000 रुपये प्रति किलोग्राम मिली थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications