Changes From 01 November : साल 2022 चल रहा है। इसका अक्टूबर का यानी 10वां महीना खत्म होने ही वाला है। 2 दिन बाद नया महीना लग जाएगा। इसके साथ नवंबर का महीना शुरू हो जाएगा। हर नये महीने की तरह नवंबर का महीना भी अपने साथ कई नये बदलाव ला रहा है। हम हर नये महीने से पहले आपको होने जा रहे बदलावों की जानकारी देते हैं। ये बदलाव आर्थिक हैं। यानी इनकी असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। आगे जानिए क्या हैं ये बदलाव।

एलपीजी सिलेंडर के दाम
हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव की संभावना रहती है, क्योंकि हर महीने की पहली तारीख को इनकी समीक्षा की जाती है। इनमें बढ़ोतरी भी हो सकती है और कटौती भी। साथ ही ऐसा भी हो सकता है कि कीमतों में कोई बदलाव न किया जाए यानी मौजूदा रेट बरकरार रखा जाए। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस कीमतों में उछाल देखा गया है। इसलिए माना जा रहा है कि 1 नवंबर से एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। 1 अक्टूबर 2022 से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 25.5 रुपये सस्ता हो गया था। वहीं कोलकाता में इस सिलेंडर का दाम 36.5 रुपये घटाया गया था। इसके अलावा इस गैस सिलेंडर का दाम मुंबई में 32.5 रुपये और चेन्नई में 35.5 रुपये घटाया गया था। मगर घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इस समय कोलकाता में 14.2 किलो वाला सिलेंडर 1079 रुपये, दिल्ली में 1053 रुपये, मुंबई में 1052.5 रुपये और चेन्नई में 1068.5 रुपये पर है।
हेल्थ और जनरल इंश्योरेंस
हेल्थ और जनरल इंश्योरेंस से जुड़ा एक बहुत बड़ा नियम 1 तारीख से बदलने जा रहा है। असल में इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया पॉलिसीधारकों के लिए केवाईसी डिटेल देने को अनिवार्य कर सकती है। फिलहाल नॉन लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय केवाईसी डिटेल देना आपकी अपनी मर्जी पर आधारित होता है। पर अब नए-पुराने कस्टमर्स के लिए केवाईसी का नियम अनिवार्य हो सकता है।

दिल्ली में बिजली सब्सिडी
दिल्ली में बिजली सब्सिडी का एक नया नियम लागू होने जा रहा है, जिसके अनुसार जिन लोगों ने बिजली पर सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया उन्हें 1 नवंबर से ये सब्सिडी मिलना बंद हो जाएगी। दिल्ली में लोगों को महीने में 200 यूनिट तक फ्री बिजली पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। जो लोग 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाते हैं उन्हें सब्सिडी नहीं मिलेगी।

भारतीय रेलवे
अगले महीने से रेलवे की नये टाइमटेबल के मुताबिक कई ट्रेनों का टाइम टेबल बदलेगा। इससे हजारों ट्रेनों का समय बदलेगा। यदि आप 1 नवंबर या उसके बाद यात्रा करें तो पहले अपनी ट्रेन का टाइम जरूर चेक करें। ये बदलाव 1 अक्टूबर से लागू होना था। मगर फिर इस नियम को 1 नवंबर तक के लिए टाल दिया गया।
सिलेंडर से जुड़ा एक और नियम
1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी का नियम भी बदलेगा। गैस बुकिंग के बाद आपको मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा। सिलेंडर डिलीवरी के समय डिलिवरी करने वाला आपसे ये ओटीपी मांगेगा। आपको ओटीपी देने पर ही सिलेंडर मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications