नई दिल्ली, अगस्त 19। टेलीकॉम मंत्रालय ने 5जी स्पेक्ट्रम की निलामी हाल ही में पूरी की है। निलामी के बाद मंत्रालाय ने 5जी को लागू करने संबंधित सभी कागजी कामों को भी पूरा कर लिया है। भारत के टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी टेलीकॉम कंपनियों से 5जी लांच करने की तैयारी शुरू करने के लिए कह दिया है। सरकार के इस कदम के बाद उम्मीद है कि भारत के दो टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो और एयरटेल अगले महीने 5जी सर्विस शुरू कर देंगे। 5जी सेवा के शुरू होने से रोजगार के साधन भी उत्पन्न होंगे। टीम लीज नामक कंपनी के रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में टेलिकॉम सेक्टर में 47 प्रतिशत नई नियुक्तिया होंगी।
टेलीकॉम कंपनियां है खुश
सरकार ने बिना देर लगाए टेलीकॉम कंपनियों को चंद घंटों में स्पेक्ट्रम आवंटन के पत्र दे दिए। सरकार के इस फैसले से कंपनिया काफि खुश है और सरकार की सराहना भी कर रही हैं। भारती एयरटेल के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने सरकार के इस अनुठे प्रयास को इज ऑफ डूइंग बिजनेस का नायाब नमूना बताया है। उन्होंने कहा की सरकार ने कंपनियों को कुछ घंटों में आवंटन के पत्र दे दिए। मित्तल ने कहा की दूरसंचार की दुनिया में तीस साल में ऐसा हुआ है कि किसी काम के लिए दोबारा तेबारा दौड़ना ना पड़ा हो।
सरकार का काम करने का तरीका है अच्छा
मित्तल ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि काम करने के तरीके में गजब का बदलाव आया है। काम को निपटाने में यह एक ऐसा बदलाव है जो देश को बदल देगा। देश में अगर ऐसे ही फैसले होते रहे तो विकसित राष्ट्र बनने के सपना पूरा हो सकता है। एयरटेल, रिलायंस जियो, अदाणी डाटा नेटवर्क और वोडाफोन आइडिया ने 5जी स्पेक्ट्रम के लिए अब तक दूरसंचार विभाग को 17,876 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। सरकार ने केवल 1.5 लाख करोड़ रुपए के स्पेक्ट्रम की नीलामी की है।
रिलायंस जियो और एयरटेल ने शुरू किया है ट्रायल
अंबानी की रिलायंस जियो और मित्तल की एयरटेल ने 5जी ट्रायल का काम पूरा कर लिया है। इसलिए अगले महीने देश ये दो कंपनिया 5जी सेवा शुरू कर सकती हैं। हालांकि पूरे देश में पूरी तरह 5जी सेवा शुरू होने में दो से तीन साल का समय लग सकता है। सरकार ने 4 जगहों पर 5जी का ट्रायल करने की अनुमति दी थी। सरकार ने यह इसलिए किया था ताकि 5जी की सेवाएं शुरू किया जा सके। इन चार जगहों में दिल्ली एयरपोर्ट, कांडला पोर्ट, बंगलुरू मेट्रो और भोपाल स्मार्ट सिटी शामिल है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications