MapMyIndia Share: सरकार की नई नीतियों की वजह से सीई इन्फो सिस्टम के शेयर विस्तार योजना के चलते फोकस में आ गए हैं। वहीं एनालिस्ट का मानना है कि इस तरह की घरेलू कंपनियां आगे आने वाले समय में जबरदस्त फायदा कम सकती हैं। गौरतलाब है कि भारत के मौजूदा नियम की वजह से गूगल मैप जैसी विदेशी कंपनियों की जिओस्पैटियल डाटा तक सीमित पहुंच इसका बहुत बड़ा कारण है।
उभरते हुए बाजार के निवेशक भी लंबे समय से सीई इन्फो सिस्टम के शेयरों के बढ़ने की उम्मीद जाता रहे हैं। यह कंपनी मैपमायइंडिया के नाम से कारोबार करती है। आपको बताते चले की यह कंपनी मैपिंग और लोकेशन टेक्नोलॉजी में शानदार काम कर रही है। यही कारण है कि इन्वेस्टर को उम्मीद है कि आगे आने वाले समय में यह कंपनी जबरदस्त प्रॉफिट दे सकती है।

आपको बताते चलें कि साल 1995 में कपल राकेश और रश्मि वर्मा ने मैपमायइंडिया कंपनी को शुरू किया था। इन सालों के दौरान कंपनी पूरे भारत की मैपिंग करने में लगी हुई थी।
गौरतलब है कि 2022-23 के फाइनेंशियल ईयर में इस कंपनी की ऑर्डर बुक में 1 साल में 31 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस कंपनी ने 500 करोड़ रुपए जुटाने के लिए क्वालिफाइड इन्वेस्टमेंट प्लेसमेंट (क्यूआईपी) को भी मंजूरी दे दी है। आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पैसों से कंपनी के जियो टेक डिविजन का विस्तार किया जाएगा। अगर आप बात करते हैं पिछले 6 महीना की तो मैप माय इंडिया का शेयर 23 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
आपको बताते चलें कि भारत सरकार ने साल 2022 के दिसंबर महीने में एक जियोस्पैटियल पॉलिसी लागू की थी। इस पॉलिसी के लागू होने के बाद मैपमायइंडिया और जेनेसिस इंटरनेशनल जैसी डोमेस्टिक कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है, ऐसा इसलिए है क्योंकि यह दोनों घरेलू कंपनियां है।
इसके अलावा कई और नियम भी हैं, जिसके तहत जियोस्पैटियल डेटा पर इंडियन इंस्टीट्यूशन का स्वामित्व होने पर जोर दिया गया है। यही कारण है कि गूगल मैप को भी अपने स्ट्रीट व्यू को फिर से लांच करने के लिए 10 साल से भी ज्यादा का समय लगा, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कंपनी को सरकार से मंजूरी लेने में काफी समय लग गया।
आपको बता दे कि आज मैपमाईइंडिया के कस्टमर की संख्या 850 से भी ज्यादा हो गई है। फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी ने करीब 250 ग्राहक जोड़े हैं। इनमें इसरो, इलेक्ट्रॉनिक मंत्रालय, आईटी मिनिस्ट्री और सड़क और परिवहन राजमार्ग मंत्रालय भी शामिल हैं।
पिछले तीन सालों के अंदर मैपमायइंडिया के प्रॉफिट में 72 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं इसका रिवेन्यू 20 प्रतिशत सीएजीआर की दर से बढ़ा है। जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस कंपनी के शेयर्स फ्यूचर इन्वेस्टमेंट के लिए सही ऑप्शन हो सकते हैं।
जानें इस कंपनी के शेयर का हाल
अगर बात करते हैं आज यानी 30 नवंबर 2023 की तो 119.76 बिलियन रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली सीई इन्फो सिस्टम जो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मैपमायइंडिया के नाम से लिस्ट है, उसका शेयर 11:25 तक 3.66 के रिटर्न के साथ 2217.85 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं बात करें इसके 52 हफ्ते के उच्चतम और निचले स्तर की तो, पिछले 52 हफ्तों में इसका उच्च स्तर 2343.95 रहा है वहीं पिछले 52 हफ्ते में इसका निचला स्तर 984.05 रुपए रहा है। हालांकि पिछले पांच कारोबारी दिनों में कंपनी ने -1.89 प्रतिशत का नेगेटिव रिटर्न दिया है। लेकिन पिछले 6 महीना में कंपनी के शेयर में 105.15 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई है।
डिस्क्लेमर: यह खबर मीडिया रिपोर्ट और एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बनाई गई है। शेयर मार्केट बाजार जोखिमों के अधीन होता है, इसलिए कोई भी इन्वेस्टमेंट करने से पहले आप किसी क्वालिफाइड एक्सपर्ट से अपनी जरूरत के हिसाब से सलाह जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications