कोरोनावायरस से दुनिया भर में प्रकोप और कई देशों में लॉकडाउन के बीच एक बडी खबर सामने आई। खबर ये कि फेसबुक ने जियो प्लेटफॉर्म्स के साथ डील कर ली है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस से दुनिया भर में प्रकोप और कई देशों में लॉकडाउन के बीच एक बडी खबर सामने आई। खबर ये कि फेसबुक ने जियो प्लेटफॉर्म्स के साथ डील कर ली है। इसके तहत उसने फैसला किया है कि वह जियो प्लेटफॉर्म की 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदते हुए 43,574 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। जिसके तहत वह जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बन जाएगा। इस डील से ना सिर्फ दोनों कंपनियों का बिजनेस बढ़ेगा, बल्कि रोजगार के भी बहुत सारे मौके पैदा होंगे। इसी बीच फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग ने इस डील पर अपनी बात कहते हुए एक फेसबुक पोस्ट लिखी है।
जान लें क्या लिखा पोस्ट में
इस समय दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है, लेकिन मैं भारत में हमारे काम को लेकर एक अहम बात साझा करना चाहता हूं। फेसबुक अब जियो प्लेफॉर्म्स के साथ जुड़ने जा रहा है। हम एक बड़ा निवेश करने जा रहे हैं और उससे भी बड़ी बात ये है कि हम लोग एक साथ मिलकर कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाले हैं, जो भारत के लोगों के लिए रोजगार के मौके पैदा करेगा।
भारत में 6 करोड़ से भी अधिक छोटो कारेबारी
भारत में फेसबुक और वाट्सऐप की सबसे बड़ी कम्युनिटीज़ हैं और वहां बहुत सारे टैलेंटेड एंट्राप्रेन्योर हैं। देश अभी एक बड़े डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के बीच में है और जियो जैसी ऑर्गेनाइजेशन ने लाखों लोगों और छोटे कारोबारियों को ऑनलाइन लाने में अहम भूमिका निभाई है। इस समय यह बहुत ही अहम है, क्योंकि छोटे कारोबारी ही किसी भी इकोनॉमी में सबसे खास होते हैं और अभी उन्हें हमारी मदद की जरूरत है। भारत में 6 करोड़ से भी अधिक छोटो कारेबारी हैं और करोड़ों ऐसे लोग हैं जो नौकरी के लिए उन पर निर्भर हैं।
दुनिया में लॉकडान के इस वक्त में इनमें से बहुत सारे एंट्राप्रेन्योर्स को ऐसे डिजिटल टूल की जरूरत है, जिस पर वह अपने ग्राहकों को ढूंढने और बात करने के लिए भरोसा कर सकें। यहां पर उन सबकी मदद कर सकते हैं और इसलिए हम जियो के साथ पार्टनरशिप कर रहे हैं, ताकि लोगों और कारोबारियों की मदद की जा सके, जिससे नए मौके पैदा किए जा सकें। वहीं उन्होंने कहा कि मुकेश अंबानी और पूरी जियो टीम को इस पार्टनरशिप के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं। हम इस ओर कदम बढ़ाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
जियो के पास करीब 38 करोड़ ग्राहक
बता दें कि जियो की लांचिंग मई 2016 में हुई थी। जिसके बाद टेलिकॉम इंडस्ट्री में सस्ते डाटा और फ्री कॉलिंग का दौर शुरू हुआ। इस डाटा वार में धीरे-धीरे जियो ने टेलिकॉम इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा ली। आज जियो के पास करीब 38 करोड़ ग्राहक हैं और इसका कस्टमर बेस सबसे बड़ा हो गया है। जबकि फेसबुक की बात करें तो भारत में इसके 40 करोड़ यूजर्स हैं और इंटरनेट यूजर्स की संख्या इस साल 85 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लांग टर्म साझेदार के तौर पर फेसबुक का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि फेसबुक के साथ इस करार से डिजिटल इंडिया का मिशन पूरा होगा। वहीं, फेसबुक के चेयरमैन और CEO मार्क जुकरबर्ग ने जियो डील के लिए मुकेश अंबानी का आभार जताया है, उन्होंने कहा है कि जियो ने 4 साल से कम समय में भारत में डिजिटल क्रांति की है। उन्होंने ये भी कहा कि जियो के साथ मिलकर भारत के और ज्यादा लोगों को कनेक्ट करेंगे। मार्क जुकरबर्ग ने आगे कहा कि यह निवेश भारत के प्रति हमारे कमिटमेंट पर जोर देता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications