नई दिल्ली, सितंबर 19। शेयर बाजार में बीते हफ्ते तेजी दर्ज की गई। इसका फायदा कुछ कंपनियों को हुआ है। जहां तक सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की बात है तो इनमें से केवल 4 कंपनियों की मार्केट कैप में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। वहीं 6 कंपनियों की मार्केट कैप घटी है। मार्केट कैप बढ़ने वाली चार कंपनियों की कुल मिलाकर बाजार वैल्यू बीते सप्ताह 65,464.41 करोड़ रुपये बढ़ी है। वहीं बाकी 6 कंपनियों की मार्केट कैप में करीब 43,746.79 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा बीते सप्ताह बीएसई के सेंसेक्स में करीब 710 अंक (1.21 फीसदी) की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं गुरुवार को सेंसेक्स पहली बार 59,000 अंक के ऊपर जाकर बंद होने में सफल रहा था।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए मार्केट कैप बढ़ने वाली कंपनियों के नाम
बीते हफ्ते सबसे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक और भारती एयरटेल की मार्केट कैप में बढ़त दर्ज की गई। इनमें से एयरटेल की मार्केट कैप 22,984.14 करोड़ रुपये बढ़कर 3,99,901.97 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा स्टेट बैंक की मार्केट कैप 19,500.28 करोड़ रुपये बढ़कर 4,05,221.99 करोड़ रुपये हो गई। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 14,315.33 करोड़ रुपये के बढ़कर 14,16,903.13 करोड़ रुपये हो गई। अंत में एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,664.66 करोड़ रुपये बढ़कर 8,76,597.86 करोड़ रुपये हो गई।
जानिए किन कंपनियों को हुआ नुकसान
रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 22,219.75 करोड़ रुपये घटकर 15,15,380.48 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 20,605.92 करोड़ रुपये घटकर 6,39,335.53 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप 576.19 करोड़ रुपये घटकर 5,10,550.29 करोड़ रुपये रह गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 212.1 करोड़ रुपये कम होकर 7,17,427.09 करोड़ रुपये रह गई। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 90.54 करोड़ रुपये कम होकर 4,48,292.54 करोड़ रुपये रह गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 42.29 करोड़ रुपये कम होकर 4,99,176.68 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
बीते हफ्ते कंपनियों की मार्केट कैप घटने और बढ़ने के बाद अब सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की स्थिति इस प्रकार है।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 15,15,380.48 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 14,16,903.13 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,76,597.86 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,17,427.09 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 6,39,335.53 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 5,10,550.29 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 4,99,176.68 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,48,292.54 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक की मार्केट कैप 4,05,221.99 करोड़ रुपये
- एयरटेल की मार्केट कैप 3,99,901.97 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications