नई दिल्ली, मई 1। बीते हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों को तगड़ी कमाई हुई है। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 5 कंपनियों ने बीते हफ्ते निवेशकों को करीब 67,843.33 करोड़ रुपये की कमाई करा दी है। आइये जानते हैं कि बीते हफ्ते सेंसेक्स की किन 5 कंपनियों ने निवेशकों का अमीर बनाया है।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
लेकिन पहले जानिए किन 5 कंपनियों ने नुकसान कराया
बीएसई के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में जहां 5 ने फायदा कराया है, वहीं 5 कंपनियों ने नुकसान भी कराया है। आइये पहले जानते हैं कि किन 5 कंपनियों ने नुकसान कराया है।
बीते हफ्ते में टीसीएस ने सबसे ज्यादा नुकसान कराया है। बीते हफ्ते टीसीएस की मार्केट कैप 22,594.64 करोड़ रुपये कम होकर 12,98,999.83 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 7,474.58 करोड़ रुपये कम होकर 6,59,587.97 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एसबीआई की मार्केट कैप 3,480.6 करोड़ रुपये कम होकर 4,43,106.96 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 2,600.14 करोड़ रुपये कम होकर 5,16,762.48 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा अडानी ग्रीन की मार्केट कैप 172.04 करोड़ रुपये कम होकर 4,51,577.84 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
अब जानिए किन कंपनियों ने फायदा कराया
बीते हफ्ते सेंसेक्स की 5 कंपनियों ने जमकर फायदा भी कराया है। इन कंपनियों में से सबसे ज्यादा फायदा हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. ने कराया है। इस कंपनी की मार्केट कैप 25,234.61 करोड़ रुपये बढ़कर 5,25,627.06 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 21,892.61 करोड़ रुपये बढ़कर 18,87,964.18 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 16,251.27 करोड़ रुपये बढ़कर 7,68,052.87 करोड़ रुपये हो गई। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप 3,943.09 करोड़ रुपये बढ़कर 4,03,969.09 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा भारती एयरटेल की मार्केट कैप 521.75 करोड़ रुपये बढ़कर 4,06,245.26 करोड़ रुपये हो गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज 18,87,964.18 करोड़ रुपये
- टीसीएस 12,98,999.83 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 7,68,052.87 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6,59,587.97 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,25,627.06 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 5,16,762.48 करोड़ रुपये
- अडानी ग्रीन 4,51,577.84 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,43,106.96 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 4,06,245.26 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,03,969.09 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications