नई दिल्ली। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप बीते सप्ताह 1,02,779.4 करोड़ रुपये घट गई है। इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 526.51 अंक या 1.29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। इस दौरान रिलायंस के अलावा टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और भारती एयरटेल की मार्केट कैप में भी कमी दर्ज की गई है। वहीं एचयूएल, इनफोसिस, एचडीएफसी तथा कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट बढ़ी है।

जानिए कंपनियों की कितनी घटी मार्केट कैप
बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप सबसे अधिक 39,355.06 करोड़ रुपये घटकर 14,71,081.28 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। टीसीएस की मार्केट कैप 19,681.25 करोड़ रुपये घटकर 10,36,596.28 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 19,097.85 करोड़ रुपये घटकर 6,59,894.13 करोड़ रुपये रह गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 12,875.11 करोड़ रुपये घटकर 2,19,067.91 करोड़ रुपये रह गई। वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज की मार्केट कैप 7,842.49 करोड़ रुपये घटकर 2,24,447.24 करोड़ रुपये रह गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 3,927.64 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,73,075.43 करोड़ रुपये रह गई।
इन कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 8,540.12 करोड़ रुपये बढ़कर 4,80,291.25 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 3,290.64 करोड़ रुपये बढकी 2,64,555.97 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 2,795.97 करोड़ रुपये बढ़कर 5,05,330.81 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 502.83 करोड़ रुपये की बढ़कर 3,51,986.24 करोड़ रुपये हो गई।
मार्केट कैप में फेरबदल के बाद ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
देश की टॉप-10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इनफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और भारती एयरटेल का स्थान रहा।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications