नई दिल्ली, नवंबर 14। शेयर बाजार की तेजी का निवेशकों को बहुत फायदा हो रहा है। बीते हफ्ते शेयर बाजार में भारी तेजी दर्ज की गई थी। इसके चलते सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों की मार्केट कैप 1,18,383.07 करोड़ रुपये बढ़ी है। बीते सप्ताह सेंसेक्स में 619.07 अंक (1.03 प्रतिशत) की बढ़त दर्ज हुई थी। आइये जानते हैं किन कंपनियों ने निवेशकों को कराई है हजारों करोड़ रुपये की कमाई। वहीं 4 कंपनियों ने निवेशकों का हजारों करोड़ रुपये डुबा भी दिया है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
ये हैं कमाई कराने वाली टॉप 6 कंपनियां
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 59,437.12 करोड़ रुपये बढ़कर 16,44,511.70 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 29,690.9 करोड़ रुपये की बढ़कर 7,48,580.98 करोड़ रुपये हो गई। इसी प्रकार एचडीएफसी की मार्केट कैप 17,187 करोड़ रुपये बढ़कर 5,41,557.77 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा टीसीएस की मार्केट कैप 5,715.04 करोड़ रुपये बढ़कर 13,03,730.66 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 3,301.84 करोड़ रुपये बढ़कर 4,11,183.32 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 3,051.17 करोड़ रुपये बढ़कर 4,57,355.51 करोड़ रुपये हो गई।
इन कंपनियों ने निवेशकों का पैसा डुबाया
बीते हफ्ते एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 22,545.39 करोड़ रुपये कम होकर 8,60,436.44 करोड़ रुपये रह गई है। इस दौरान एसबीआई की मार्केट कैप 17,135.26 करोड़ रुपये कम होकर 4,56,270.76 करोड़ रुपये रह गई। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 3,912.07 करोड़ रुपये कम होकर 5,65,546.62 करोड़ रुपये बची। अंत में आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 3,810.99 करोड़ रुपये कम होकर 5,39,016.40 करोड़ रुपये बची है।
अब ये है देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस की मार्केट कैप 16,44,511.70 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 13,03,730.66 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,60,436.44 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,48,580.98 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,65,546.62 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 5,41,557.77 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,39,016.40 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,57,355.51 करोड़ रुपये
- एसबीआई की मार्केट कैप 4,56,270.76 करोड़ रुपये
- कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 4,11,183.32 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications