
Market cap of 6 Sensex companies reduced by Rs 70000 crore: शेयर बाजार में गिरावट का क्या असर होता है, यह जानना हो तो इन बड़ी बड़ी कंपनियों पर नजर डालें। बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों की मार्केट कैप 70,486.95 करोड़ रुपये कम हो गई है। जबकि सेंसेक्स 298.22 अंक (0.48 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 61,729.68 अंक पर आ गया है।
जहां तक नुकसान कराने वाली कंपनियों का बात है तो सबसे ऊपर रिलायंस का नाम रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 27,941.49 करोड़ रुपये कम होकर 16,52,702.63 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 19,027.06 करोड़ रुपये कम होकर 11,78,854.88 करोड़ रुपये बची है।
इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 10,527.02 करोड़ रुपये कम होकर 9,20,568.10 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप 9,585.82 करोड़ रुपये कम होकर 4,99,848.62 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा स्टेट बैंक की मार्केट कैप 2,722.01 करोड़ रुपये कम होकर 5,13,209.81 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। अंत में आईटीसी की मार्केट कैप 683.55 करोड़ रुपये कम होकर 5,21,852.46 करोड़ रुपये बची।
हालांकि कुछ कंपनियों ने फायदा भी कराया है। इन कंपनियों में इनफोसिस शामिल है। इनफोसिस की मार्केट कैप 9,733.98 करोड़ रुपये बढ़कर 5,26,491.90 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप 7,722.54 करोड़ रुपये बढ़कर 4,49,050.34 करोड़ रुपये हो गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 7,716.4 करोड़ रुपये बढ़कर 6,67,196.10 करोड़ रुपये हो गई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 4,229.27 करोड़ रुपये बढ़कर 6,20,621.04 करोड़ रुपये हो गई।


मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 16,52,702.63 करोड़ रुपये
- टीसीएस 11,78,854.88 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 9,20,568.10 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6,67,196.10 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,20,621.04 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 5,26,491.90 करोड़ रुपये
- आईटीसी 5,21,852.46 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक 5,13,209.81 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,99,848.62 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 4,49,050.34 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी का असर: FD या SIP, कहां सुरक्षित है पैसा?

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

RBI पॉलिसी के बाद निवेश: FD या SIP, कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications