नई दिल्ली, जुलाई 18। बीते हफ्ते शेयर बाजार लगभग अपने सर्वोच्च स्तर पर बंद हुआ था। शेयर बाजार की इस तेजी के वजह से सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 कंपनियों की मार्केट कैप काफी तेजी से बढ़ी थी। स्थिति तो यह रही कि इन 6 कंपनियों ने निवेशकों की दौलत करीब 70,000 करोड़ रुपये बढ़ा दी है। बीते हफ्ते सेंसेक्स 753.87 अंक (1.43 प्रतिशत) बढ़कर 53,140 अंक पर बंद हुआ था। आइये जानते हैं कि किन कंपनियों के निवेशकों पर बरसी दौलत।
इन 6 कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
बीते हफ्ते रिलायंस की मार्केट कैप 24,470.25 करोड़ रुपये बढ़कर 1338763.60 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 14,966.52 करोड़ रुपये बढ़कर 457268 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 10,998.18 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 8.41 लाख करोड़ रुपये हेा गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 7,259.12 करोड़ रुपए बढ़कर 458109.66 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 6,027 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 347027 करोड़ रुपये हो गई। इसी प्रकार एसबीआई की मार्केट कैप 5,890.25 करोड़ रुपये बढ़कर 3.84 लाख करोड़ रुपये हो गई है।
इन कंपनियों की घटी मार्केट कैप
हिंदुस्तान युनिलीवर की मार्केट कैप 8,223.56 करोड़ रुपये घटकर 567331.72 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा टीसीएस की इसके अलावा 4,845.75 करोड़ रुपये घटकर 1181717.45 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 570.4 करोड़ रुपये घटकर 369810.18 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। अंत में इनफोसिस की मार्केट कैप 3,642.4 करोड़ रुपये घटकर 662287.84 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है।
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस 13.38 लाख करोड़ रुपये
टीसीएस 11.81 लाख रुपये
एचडीएफसी बैंक 8.41 लाख करोड़ रुपये
इनफोसिस 6.62 लाख करोड़ रुपये
हिंदुस्तान युनिलीवर 5.67 लाख करोड़ रुपये
एचडीएफसी 4.58लाख करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 4.57 लाख करोड़ रुपये
एसबीआई की मार्केट कैप 3.84 लाख करोड़ रुपये
बजाज फाइनेंस 3.69 लाख करोड़ रुपये
कोटक महिंद्रा बैंक 3.47 लाख करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications