नई दिल्ली, सितंबर 11। बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियां में से 7 कंपनियों की मार्केट कैप करीब 1,33,746.87 करोड़ रुपये की बढ़ी। इस प्रकार से इन सात कंपनियों के शेयर खरीदने वालों को बीते हफ्ते करीब सवा लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। वहीं बीते हफ्ते बीएएई का सेंसेक्स 989 अंक (1.68 फीसदी) और निफ्टी 294 अंक (1.67 फीसदी) तेजी के साथ बंद हुआ है।

रिकॉर्ड स्तर पर मार्केट कैप
वहीं शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ऑल टाइम हाई पर यानी 283 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बीते हफ्ते बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 283.03 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह एक नया रिकॉर्ड है।
जानिए बीते हफ्ते किन शेयरों ने की पैसों की बारिश
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 32,071.59 करोड़ रुपये बढ़कर 11,77,226.60 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 26,249.1 करोड़ रुपये बढ़कर 17,37,717.68 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 24,804.5 करोड़ रुपये बढ़कर 6,36,143.85 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 20,471.04 करोड़ रुपये बढ़कर 6,27,823.56 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान एसबीआई की मार्केट कैप 15,171.84 करोड़ रुपये बढ़कर 4,93,932.64 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं अडाणी ट्रांसमिशन की मार्केट कैप 7,730.36 करोड़ रुपये बढ़कर 4,38,572.68 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 7,248.44 करोड़ रुपये बढ़कर 8,33,854.18 करोड़ रुपये हो गई।
इन 3 कंपनियों ने पैसा डुबाया
इसके उलट सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 3 ने नुकसान भी कराया है। इन कंपनियों में टॉप पर रही है हिंदुस्तान यूनिलीवर। इस कंपनी की मार्केट कैप 3,618.37 करोड़ रुपये कम होकर 6,08,074.22 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 2,551.25 करोड़ रुपये कम होकर 4,41,501.59 करोड़ रुपये बची है। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 432.88 करोड़ रुपये कम होकर 4,34,913.12 करोड़ रुपये बची।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 17,37,717.68 करोड़ रुपये
- टीसीएस 11,77,226.60 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 8,33,854.18 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6,36,143.85 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6,27,823.56 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,08,074.22 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,93,932.64 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,41,501.59 करोड़ रुपये
- अडाणी ट्रांसमिशन 4,38,572.68 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,34,913.12 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications