
How much the market cap of top 10 companies decreased: मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप में बीते हफ्ते करीब 1,17,493.78 करोड़ रुपये कम हो गई है। बीते सप्ताह नुकसान में रहने वाली 8 कंपनियों में रिलायंस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स 775.94 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ है।
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
समीक्षाधीन सप्ताह में इनफोसिस की मार्केट कैप 66,854.05 करोड़ रुपये कम होकर 5,09,215 करोड़ रुपये बची है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 10,880.5 करोड़ रुपये कम होकर 9,33,937.35 करोड़ रुपये बची।
इसी दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 10,462.77 करोड़ रुपये कम होकर 6,17,477.46 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 10,318.52 करोड़ रुपये कम होकर 11,56,863.98 करोड़ रुपये बची।
वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 8,458.53 करोड़ रुपये कम होकर 5,86,927.90 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 5,172.27 करोड़ रुपये के कम होकर 5,06,264.24 करोड़ रुपये बची।
इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 4,566.52 करोड़ रुपये कम होकर 15,89,169.49 करोड़ रुपये बची। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप 780.62 करोड़ रुपये कम होकर 4,26,635.46 करोड़ रुपये बची।
इसके अलावा दो कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी भी है। आईटीसी की मार्केट कैप 15,907.86 करोड़ रुपये बढ़कर 5,07,373.82 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं एसबीआई की मार्केट कैप 8,746.11 करोड़ रुपये की बढ़कर 4,84,561.80 करोड़ रुपये हो गई।

मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
इनफोसिस 5,09,215 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 9,33,937.35 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 6,17,477.46 करोड़ रुपये
टीसीएस 11,56,863.98 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,86,927.90 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 5,06,264.24 करोड़ रुपये
रिलायंस 15,89,169.49 करोड़ रुपये
भारती एयरटेल 4,26,635.46 करोड़ रुपये
आईटीसी 5,07,373.82 करोड़ रुपये
एसबीआई 4,84,561.80 करोड़ रुपये
नोट : मार्केट कैप की गणना कंपनियों के शेयर के 22 अप्रैल 2023 के रेट के आधार पर की गई है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications