नई दिल्ली, अगस्त 29। शेयर बाजार में तेजी का निवेशकों को तगड़ा फायदा मिला है। बीते हफ्ते सेंसेक्स 795.40 अंक की तेजी यानी 1.43 फीसदी ऊपर जाकर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का ऑलटाइल हाई स्तर है। इस तेजी के चलते सेंसेक्स की टॉप 10 में 8 कंपनियों की मार्केट कैप पिछले हफ्ते करीब 1,90,032.06 करोड़ रुपये बढ़ गई। इसमें सबसे ज्यादा बढ़त टीसीएलस और रिलायंस में दर्ज की गई है। इसके अलावा जानिए बीते हफ्ते सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली टॉप 10 कंपनियां कौन सही रहीं।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
इन कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
जिन कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी है, उसमें सबसे ज्यादा फायदा टीसीएस और रिलायंस को हुआ है। टीसीएस की बीते हफ्ते मार्केट कैप करीब 60,183.57 करोड़ रुपये बढ़कर 13,76,102.60 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 51,064.22 करोड़ रुपये बढ़कर 14,11,635.50 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 19,651.18 करोड़ रुपये बढ़कर 8,57,407.68 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 18,518.27 करोड़ रुपये बढ़कर 4,20,300.85 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 14,215.01 करोड़ रुपये की बढ़कर 6,29,231.64 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 13,361.63 करोड़ रुपये बढ़कर 4,84,858.91 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान विप्रो की मार्केट कैप 8,218.89 करोड़ रुपये बढ़कर 3,47,851 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एसबीआई की मार्केट कैप 4,819.29 करोड़ रुपये बढ़कर 3,68,006.36 करोड़ रुपये हो गई।
इन दो कंपनियों की मार्केट कैप घटी
वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 में से 2 कंपनियों की मार्केट कैप घटी है। इसमें इनफोसिस की मार्केट कैप 10,053.22 करोड़ रुपये घटकर 7,24,701.90 करोड़ रुपये पर आ गई है। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप 738.75 करोड़ रुपये घटकर 4,90,991.24 करोड़ रुपये रह गई है।
ये हैं सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस की मार्केट कैप 14,11,635.50 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 13,76,102.60 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट 8,57,407.68 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,24,701.90 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 6,29,231.64 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,90,991.24 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 4,84,858.91 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट 4,20,300.85 करोड़ रुपये
- एसबीआई की मार्केट कैप 3,68,006.36 करोड़ रुपये
- विप्रो की मार्केट कैप 3,47,851 करोड़ रुपये
एक हफ्ते में ये हैं सबसे ज्यादा लाभ कराने वाली कंपनियां
- पीसीएस टेक्नॉलाजीज ने बीते हफ्ते 41.33 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एस एंड एस पावर स्विच ने बीते हफ्ते 39.59 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- बीएलएस इंटरनेशनल ने बीते हफ्ते 36.16 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- राज ऑयल मिल्स लिमिटेड ने बीते हफ्ते 33.56 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- केमिस्टार कॉर्पोरेशन ने बीते हफ्ते 32.25 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- लांसर कंटेनर ने बीते हफ्ते 31.12 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- सन गोल्ड कैपिटल ने बीते हफ्ते 27.66 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- अदानी ट्रांसमिशन ने बीते हफ्ते 27.63 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एक्सप्रो इंडिया लिमिटेड ने बीते हफ्ते 27.60 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- चेन्नई फेरस इंडस्ट्रीज ने बीते हफ्ते 27.59 फीसदी का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications