नई दिल्ली, अगस्त 15। मुम्बई शेयर बाजारी के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 की मार्केट कैप में बीते हफ्ते करीब 1,60,408.24 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज हुई है। इस दौरान शेयर बाजारों में तेजी के चलते सबसे ज्यादा मार्केट कैप टीसीएस की बढ़ी है। बीते हफ्ते बीएसई के सेंसेक्स में 1,159.57 अंक (2.13 फीसदी) की बढ़त दर्ज हुई है। वहीं बीते हफ्ते ही सेंसेक्स पहली बार 55,000 अंक के बंद होने में सफल रहा है।
जानिए किन कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
बीते हफ्ते टाटा कसंल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 56,133.1 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ ही 12,80,574.59 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं रिलायंस की मार्केट कैप 35,310.7 करोड़ रुपये बढ़कर 13,59,652.06 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 23,521.63 करोड़ रुपये बढ़कर 7,26,419.85 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 17,370.86 करोड़ रुपये बढ़कर 8,43,703.53 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसी दौरान एचडीएफसी की मार्केट कैप 13,304.96 करोड़ रुपये बढ़कर 4,88,217.12 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 7,671.41 करोड़ रुपये बढ़कर 5,64,782.42 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,321.09 करोड़ रुपये बढ़कर 4,88,352.01 करोड़ रुपये हो गई। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 1,774.49 करोड़ रुपये बढ़कर मार्केट कैप 3,54,482.60 करोड़ रुपये हो गई।

इन कंपनियों की घटी
वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,288.54 करोड़ रुपये कम होकर 3,71,340.29 करोड़ रुपये रह गई। इसके अलावा एसबीआई की मार्केट कैप 3,837.58 करोड़ रुपये घटकर 3,84,963.12 करोड़ रुपये रह गई।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस की मार्केट कैप 13,59,652.06 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 12,80,574.59 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,43,703.53 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,26,419.85 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,64,782.42 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 4,88,352.01 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,88,217.12 करोड़ रुपये
- एसबीआई की मार्केट कैप 3,84,963.12 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 3,71,340.29 करोड़ रुपये
- कोटक महिंद्रा बैंक की 3,54,482.60 करोड़ रुपये
रिलांयस के काफी नजदीक आई टीसीएस
टीसीएस का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर कारोबार के दौरान 4 फीसदी तेजी के साथ 3,479.35 रुपये के ऑल टाइम हाई पर आ गया। शेयर में आई इस तेजी के साथ टीसीएस का मार्केट कैप 13 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है, वहीं मुकेश अंबानी की रिलायंस का मार्केट कैप 13.53 लाख करोड़ रुपये है। और रिलायंस अभी भी देश की सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनी है। लेकिन अब उसका टीसीएस से फासला लगातार कम हो रहा है।
जनवरी से अभी तक हुईं 28 नई कंपनियों की लिस्टिंग
शेयर बाजार से जुड़े आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी से अभी तक 28 कंपनियों की लिस्टिंग हुई है। वहीं इन 28 कंपनियों ने बीएसई की कुल मार्केट कैप में 4 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया है।
क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर का
क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट लगभग तीन महीनों में पहली बार 2 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया है। वहीं बिटकॉइन फिर 46,000 डॉलर (34 लाख रुपये से ज्यादा) के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications