नई दिल्ली, फरवरी 13। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स ही टॉप 10 में से 9 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते में करीब 1,03,532.08 करोड़ रुपये डूब गई है। इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान टीसीएस ने कराया है। बीते हफ्ते सेंसेक्स में 491.90 अंक (0.83 फीसदी) की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन शेयरों के रेट काफी नीचे आए हैं। आइये जानते हैं कि किसी कंपनी ने कितना नुकसान कराया है, और किस एक कंपनी ने फायदा कराया है।
केवल रिलायंस की बढ़ी है मार्केट कैप
रिलांयस की मार्केट कैप में बीते हफ्ते बढ़त दर्ज हुई है। सेंसेक्स की यह अकेली कंपनी है, जिसने निवेशकों को फायदा कराया है। रिलायंस की मार्केट कैप बीते हफ्ते करीब 30,474.79 करोड़ रुपये है और अब यह 16,07,857.69 करोड़ रुपये हो गई है। इस कंपनी के अलावा अन्य 9 कंपनियों ने निवेशकों को नुकसान ही कराया है। आइये जानते हैं कि वह 9 कंपनियां कौन सही हैं।
लेकिन पहले जानें क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
इन कंपनियों ने कराया निवेशकों को नुकसान
बीते हफ्ते निवेशकों को नुकसान कराने वाली कंपनियों में सबसे ऊपर टीसीएस का नंबर रहा है। टीसीएस की मार्केट कैप में बीते हफ्ते करीब 44,037.2 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। इस गिरावट के बाद अब कंपनी की मार्केट कैप 13,67,021.43 करोड़ रुपये बची है। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप 13,772.72 करोड़ रुपये कम होकर 4,39,459.25 करोड़ रुपये पर आ गई है। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 11,818.45 करोड़ रुपये कम होकर 5,30,443.72 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 9,574.95 करोड़ रुपये कम होकर 5,49,434.46 करोड़ रुपये रह गई है। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 8,987.52 करोड़ रुपये कम होकर 4,22,938.56 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इस दौरान इनफोसिस की मार्केट कैप 8,386.79 करोड़ रुपये कम होकर 7,23,790.27 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 3,157.91 करोड़ रुपये कम होकर 3,92,377.89 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 2,993.33 करोड़ रुपये कम होकर 8,41,929.20 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं एसबीआई की मार्केट कैप 803.21 करोड़ रुपये कम होकर 4,72,379.69 करोड़ रुपये रह गई है।
अब मार्केट कैप के लिहाज से ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलांयस 16,07,857.69 करोड़ रुपये
- टीसीएस 13,67,021.43 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 8,41,929.20 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 7,23,790.27 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 5,49,434.46 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,30,443.72 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,72,379.69 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,39,459.25 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,22,938.56 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 3,92,377.89 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications