नई दिल्ली, सितंबर 5। शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी चल रही है। बीते हफ्ते भी शेयर ने अच्छा रिटर्न दिया है। यही कारण है कि सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 ने बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। इन 9 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते में करीब 2.93 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। इस प्रकार से निवेशकों को कुल मिलाकर 2,93,804.34 लाख करोड़ रुपये का सीधा-सीधा फायदा हुआ है। आइये जानते हैं कि सेंसेक्स इन 9 कंपनियों के नाम, जिन्होंने को लाखों करोड़ों रुपये का फायदा कराया है। वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स 2,005.23 अंक बढ़ा था। वहीं शुक्रवार को सेंसेक्स ऑलटाइम हाई पर बंद भी हुआ था।
फायदा कराने में रिलायंस टॉप पर
बीते हफ्ते शेयर बाजार में तेजी का सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस को हुआ है। रिलायंस में निवेश करने वालों ने सबसे ज्यादा कमाई की है। रिलायंस की मार्केट कैप बीते हफ्ते 1,02,382 करोड़ रुपये बढ़कर 15,14,017.50 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप अब 15 लाख करोड़ रुपये के ऊपर निकल गई है। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 44,832.5 करोड़ रुपये बढ़कर 14,20,935.10 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा भारती एयरटेल की मार्केट कैप 35,342.16 करोड़ रुपये बढ़कर 3,61,540.16 करोड़ रुपये हो गई है। इस दौरान बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 33,906.91 करोड़ रुपये बढ़कर 4,54,207.76 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 20,712.29 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,49,943.93 करोड़ रुपये हो गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 17,373.55 करोड़ रुपये बढ़कर 5,02,232.46 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं सरकारी बैंक एसबीआई की मार्केट कैप 17,001.38 करोड़ रुपये बढ़कर 3,85,007.74 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप14,954.74 करोड़ रुपये बढ़कर 8,72,362.42 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 7,298.81 करोड़ रुपये बढ़कर 4,98,290.05 करोड़ रुपये हो गई।
सिर्फ इनफोसिस की मार्केट कैप घटी
एक तरफ आईटी क्षेत्र की कंपनी टीसीएस की मार्केट कैप बढ़ी है, वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप में कमी दर्ज की गई है। बीते हफ्ते इनफोसिस की मार्केट कैप 3,457.12 करोड़ रुपये कम होकर 7,21,244.78 करोड़ रुपये रह गई है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस की मार्केट कैप 15,14,017.50 करोड़ रुपये
टीसीएस की मार्केट कैप 14,20,935.10 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,72,362.42 करोड़ रुपये
इनफोसिस की मार्केट कैप 7,21,244.78 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 6,49,943.93 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,02,232.46 करोड़ रुपये
एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,98,290.05 करोड़ रुपये
बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,54,207.76 करोड़ रुपये
एसबीआई की मार्केट कैप 3,85,007.74 करोड़ रुपये
भारती एयरटेल की मार्केट कैप 3,61,540.16 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications