नई दिल्ली, जुलाई 24। शेयर बाजार में काफी समय से नुकसान का सामना कर रहे निवेशकों के लिए अच्छा समय आ गया है। बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों ने करीब 2.98 लाख करोड़ रुपये का फायदा कराया है। वहीं बीते हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स 2,311.45 अंक (4.29 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ। एक तरफ जहां शेयर बाजार में इतनी तेजी रही, लेकिन एलआईसी के शेयर ने फिर भी घाटा कराया है। आइये जानते हैं कि 9 कंपनियों ने कितना फायदा कराया और एलआईसी ने कितना नुकसान कराया है।
ये हैं सबसे ज्यादा फायदा कराने वाली कंपनियां
बीते हफ्ते रिलायंस की मार्केट कैप 68,564.65 करोड़ रुपये बढ़कर 16,93,245.73 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 64,929.87 करोड़ रुपये बढ़कर 11,60,285.19 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 34,028.7 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,526.81 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसी दौरान दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इनफोसिस की मार्केट कैप 31,893.77 करोड़ रुपये बढ़कर 6,33,793.91 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एसबीआई की मार्केट कैप 30,968.4 करोड़ रुपये बढ़कर 4,58,457.30 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 20,636.69 करोड़ रुपये बढ़कर 3,78,774.69 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 16,811.32 करोड़ रुपये बढ़कर 6,20,362.58 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 16,110.37 करोड़ रुपये बढ़कर 7,73,770.09 करोड़ रुपये और एचडीएफसी की मार्केट कैप 14,579.24 करोड़ रुपये बढ़कर 4,16,701.23 करोड़ रुपये हो गई।
केवल एलआईसी ने कराया नुकसान
वहीं बीते हफ्ते अगर सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों पर नजर डाली जाए तो केवल एलआईसी ने ही नुकसान कराया है। इस दौरान एलआईसी की मार्केट कैप 12,396.99 करोड़ रुपये कम होकर 4,35,760.72 करोड़ रुपये बची है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
अब ये हैं देश की टॉप कंपनियों की मार्केट कैप के लिहाज से रेंकिंग
- रिलायंस 16,93,245.73 करोड़ रुपये
- टीसीएस 11,60,285.19 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 7,73,770.09 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6,33,793.91 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,20,362.58 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 5,56,526.81 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,58,457.30 करोड़ रुपये
- एलआईसी 4,35,760.72 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,16,701.23 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 3,78,774.69 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications