नई दिल्ली, मई 30। बीते हफ्ते देश की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ज्यादा हुआ है। इन कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,39,566.52 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा मार्केट कैप रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इनफोसिस की बढ़ी है। वहीं साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 882.40 अंक (1.74 प्रतिशत) की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

टीसीएस की मार्केट कैप सबसे ज्यादा बढ़ी
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 23,562.96 करोड़ रुपये बढ़कर 11,63,018.74 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 21,395.27 करोड़ रुपये बढ़कर 5,98,604.10 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। स्टेट बैंक (एसबीआई) की मार्केट कैप 18,697.06 करोड़ रुपये बढ़कर 3,76,663.23 करोड़ रुपये हो गई। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 8,435.06 करोड़ रुपये बढ़कर 3,56,849.67 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,555.41 करोड़ रुपये बढ़कर 4,58,418.62 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 2,721.71 करोड़ रुपये बढ़कर 8,28,341.24 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 608.28 करोड़ रुपये बढ़कर 4,45,171.34 करोड़ रुपये हो गई है।
2 कंपनियों की मार्केट कैप घटी
हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 8,904.94 करोड़ रुपये घटकर 5,45,762.50 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा बाजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 1,282.63 करोड़ रुपये घटकर 3,38,589.27 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
मार्केट कैप में इस बदलाव के बाद अब रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस का नंबर है।
क्या होती है मार्केट कैप
मार्केट कैप यानी बाजार पूंजीकरण किसी कंपनी के मौजूदा शेयर मूल्यों और बकाया शेयरों की कुल संख्या के आधार पर एक मूल्यांकन होता है। यह बकाया शेयरों की संख्या का एक शेयर की कीमत से गुणनफल के बराबर होता है। चूंकि बकाया स्टॉक को बाजारों में खरीदा और बेचा जाता है, इसलिए पूंजीकरण का उपयोग किसी कंपनी के कुल मूल्य पर सार्वजनिक राय के संकेतक के रूप में किया जा सकता है। इसे मार्केट कैप कहा जाता है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications