नई दिल्ली, जून 27। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में बीते हफ्ते 1,11,220.5 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज हुई है। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इनफोसिस की मार्केट कैप सबसे ज्यादा बढ़ी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप में बीते हफ्ते गिरावट दर्ज हुई है। वहीं बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 580.59 अंक या 1.10 फीसदी चढ़कर बंद हुआ है।

इन कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
बीते हफ्ते टीसीएस की मार्केट कैप 30,961.06 करोड़ रुपये बढ़कर 12,50,538.30 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 29,807.59 करोड़ रुपये बढ़कर 6,70,915.93 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 19,838.88 करोड़ रुपये बढ़कर 8,36,426.69 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एसबीआई की मार्केट कैप 14,234.76 करोड़ रुपये बढ़कर 3,82,642.72 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 12,775.99 करोड़ रुपये बढ़कर 4,49,166.77 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। एचडीएफसी की मार्केट कैप 3,602.22 करोड़ रुपये बढ़कर 4,52,778.40 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है।
इन कंपनियों की घटी है मार्केट कैप
रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 76,548.77 करोड़ रुपये घटकर 13,34,009.02 करोड़ रुपये रह गई है। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 7,424.7 करोड़ रुपये घटकर 5,75,449.55 करोड़ रुपये के स्तर पर और कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 5,084.82 की गिरावट के साथ 3,43,934.41 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 763.55 करोड़ रुपये घटकर 3,66,662.44 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
देश की टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर अब भी कायम है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का नंबर रहा है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications