नई दिल्ली। देश के शेयर बाजार में बीते हफ्ते तगड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। इसके चलते निवेशकों का करीब 14 लाख करोड़ रुपये डूब गया है। वहीं अगर केवल मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की बात करें 9 कंपनियों की मार्केट कैप करीब 4 लाख करोड़ रुपये घट गई है। मार्केट कैप घटने का मतलब है कि उनके शेयर की वैल्यू इतनी कम हो गई है।
ये हैं आंकड़े
सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप में बीते सप्ताह 3,96,629.40 करोड़ रुपये कीगिरावट दर्ज हुई है। शेयर बाजार में तेज गिरावट के बीच रिलायंस ने निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान कराया है। जानकारों के अनुसार बजट 2021 से पहले मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,592.77 अंक या 5.30 प्रतिशत नीचे आया। संसद में बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा।

ये है मार्केट कैप के आंकड़े
पिछले सप्ताह केवल आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप में बढ़त दर्ज हुई है। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 2,397.43 करोड़ रुपये बढ़कर 3,70,773.35 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं रिलायंस की मार्केट कैप 1,30,909.45 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 11,68,454.02 करोड़ रुपये रह गई है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 71,482.92 करोड़ रुपये घटकर 11,68,079.84 करोड़ रुपये रह गई है। इनफोसिस की मार्केट कैप 42,936.43 करोड़ रुपये घटकर 5,28,040.02 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। एचडीएफसी की मार्केट कैप 38,083.07 करोड़ रुपये घटकर 4,28,040.72 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 34,150.8 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,31,798.56 करोड़ रुपये रह गई। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 28,894.3 करोड़ रुपये घटकर 7,66,218.59 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 23,320.13 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,39,345.13 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 13,949.9 करोड़ रुपये घटकर 2,85,382.35 करोड़ रुपये और एयरटेल की मार्केट कैप 12,902.4 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,01,801.43 करोड़ रुपये रह गई।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी पहले स्थान है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इनफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications