Market cap of top 10 companies: बीते हफ्ते शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर रहा है। इसके चलते देश की टॉप 10 कंपनियों ने निवेशकों को भारी नुकसान कराया है। आंकड़ों के अनुसार यह नुकसान करीब 2 लाख करोड़ रुपये है। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,614.82 अंक या 2.46 प्रतिशत टूटा है। बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैप सामूहिक रूप से 1,93,181.15 करोड़ रुपये घट गई है।
समीक्षाधीन सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 52,580.57 करोड़ रुपये कम होकर 12,25,983.46 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 40,562.71 करोड़ रुपये कम होकर 11,14,185.78 करोड़ रुपये बची है। इसी दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 22,935.65 करोड़ रुपये कम होकर 15,32,595.88 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।

वहीं इन्फोसिस की मार्केट कैप 19,320.04 करोड़ रुपये कम होकर 5,73,022.78 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 17,161.01 करोड़ रुपये कम होकर 5,13,735.07 करोड़ रुपये बची है। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 15,759.95 करोड़ रुपये कम होकर 4,54,814.95 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 13,827.73 करोड़ रुपये कम होकर 6,39,292.94 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। आईटीसी की मार्केट कैप 5,900.49 करोड़ रुपये कम होकर 5,40,637.34 करोड़ रुपये बची है। इसी दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 3,124.96 करोड़ रुपये कम होकर 5,83,098.06 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मार्केट कैप 2,008.04 करोड़ रुपये कम होकर इस दौरान 5,00,670.73 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस: 15.32 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस: 12.25 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक: 11.14 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक: 6.39 लाख करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर: 5.83 लाख करोड़ रुपये
- इन्फोसिस: 5.73 लाख करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल: 5.13 लाख करोड़ रुपये
- एसबीआई: 5.00 करोड़ लाख रुपये
- बजाज फाइनेंस: 4.54 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी: 5.40 लाख करोड़ रुपये
नोट: कंपनियों की मार्केट कैप की गणना शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के रेट के आधार पर की गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications