नई दिल्ली। शेयर बाजार से आमलोगों को क्यों डर लगता है कि यह पिछले हफ्ते देखने को मिला। एक हफ्ते में ही केवल 10 कंपनियों ने निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान करा दिया है। गिरावट का हाल यह था कि सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 ने निवेशकों को नुकसान ही कराया है। सिर्फ रिलायंस की ऐसी कंपनी रही है, जो नुकसान से बच गई।
ये हैं नुकसान के आंकड़े
आंकड़ों के अनुसार सेंसेक्स की टॉप-10 में से 9 की मार्केट कैप में बीते हफ्ते करीब 2,19,920.71 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। बीते हफ्ते सेंसेक्स में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी। इसके चलते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से रिलायंस को छोड़ कर बाकी 9 कंपनियों का मार्केट वैल्यू तेजी से घट गई।
जानिए कितनी घटी कंपनियों की मार्केट कैप
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की मार्केट कैप 81,506.34 करोड़ रुपये घटकर 10,71,263.77 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 2,202.12 करोड़ रुपये घटकर 8,45,552.53 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 18,098.57 रुपये घटकर 4,13,078.87 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 11,536.32 करोड़ रुपये घटकर 5,00,937.14 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 35,389.88 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,57,518.73 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 16,613.57 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,33,487.07 करोड़ रुपये पर आ गई। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 15,712.46 करोड़ रुपये घटकर 3,15,653.33 करोड़ रुपये रह गई। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 30,695.43 करोड़ रुपये घटकर 3,53,081.63 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एसबीआई की मार्केट कैप में 8,166.02 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 3,48,138.34 करोड़ रुपये रह गई।
जानिए रिलायंस की कितनी बढ़ी मार्केट कैप
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में सिर्फ रिलायंस की मार्केट कैप बढ़ी है। आरआईएल की मार्केट कैप 2,092.01 करोड़ रुपये बढ़कर 13,21,044.35 करोड़ रुपये हो गई।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
अब मार्केट कैप के लिहाज से ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
1-रिलायंस (13,21,044.35 करोड़ रुपये)
2-टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (10,71,263.77 करोड़ रुपये)
3-एचडीएफसी बैंक (8,45,552.53 करोड़ रुपये)
4-इनफोसिस (5,33,487.07 करोड़ रुपये)
5-हिंदुस्तान यूनिलीवर (5,00,937.14 करोड़ रुपये)
6-एचडीएफसी (4,57,518.73 करोड़ रुपये)
7-आईसीआईसीआई बैंक (4,13,078.87 करोड़ रुपये)
8-कोटक महिंद्रा बैंक (3,53,081.63 करोड़ रुपये)
9-एसबीआई (3,48,138.34 करोड़ रुपये)
10-बजाज फाइनेंस (3,15,653.33 करोड़ रुपये)
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications